Last Updated:
Commonwealth Games 2026 LIVE Day 6: भारत आज कॉमनवेल्थ गेम्स के कई इवेंट्स में मेडल की दावेदारी करेगा. एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, लॉन बॉल के साथ-साथ स्विमिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रखनी होगी. भारत फिलहाल मे…और पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन आज भारतीय एथलीट्स पदक जीतने के लिए जी-जान लगा रहे हैं. भारत फिलहाल दो गोल्ड और 10 मेडल्स के साथ मेडल टैली में आठवें नंबर पर है. चलिए आपको इस लाइव ब्लॉग में आज होने वाले खेलों की पल-पल की अपडेट बताते हैं. इससे पहले सोमवार को भारतीय वेटलिफ्टर्स ने जबरदस्त खेल दिखाया था.
राष्ट्रमंडल खेलों में छठे दिन मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम।
एथलेटिक्स:
पुरुषों की 400 मीटर राउंड-1 (हीट-3): राजेश रमेश — शाम 4:46 बजे
पुरुषों की 400 मीटर राउंड-1 (हीट-6): विशाल टीके — शाम 5:10 बजे
महिला ऊंची कूद फाइनल: पूजा — रात 11:35 बजे
पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल: गुलवीर सिंह — देर रात 12:55 बजे
मुक्केबाजी:
महिला 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल: प्रीति — रात 10:30 बजे
महिला 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल: प्रिया — रात 11:00 बजे
महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल: परवीन — रात 11:30 बजे
पुरुष 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल: जादुमणि सिंह मांडेंगबाम — देर रात 12:15 बजे
पुरुष 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल: कपिल पोखरिया — देर रात 1:30 बजे
लॉन बॉल्स:
पुरुष युगल सेक्शनल प्ले: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार — रात 10:20 बजे
महिला एकल सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया — देर 1:10 बजे
तैराकी:
पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स: साजन प्रकाश — दोपहर 3:26 बजे
सेमीफाइनल: देर रात 12:50 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं)
पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स: श्रीहरि नटराज — शाम 4:41 बजे
सेमीफाइनल: देर रात 1:33 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं)
पैरा तैराकी:
पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 हीट: आर: वी.वी.बी.के. बुदिग्ना और इमाम अली — शाम 4:57 बजे
पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 फाइनल: रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुदिग्ना और इमाम अली — रात 11:37 बजे
भारोत्तोलन:
महिला 63 किग्रा फाइनल: निरुपमा देवी सेरम — शाम 6:30 बजे
महिला 69 किग्रा फाइनल: हरजिंदर कौर — रात 11:00 बजे
तीन गुणा तीन व्हीलचेयर बास्केटबॉल:
महिला प्ले-इन: मीनाक्षी, रीना, लक्ष्मी और रितु — रात 11:30 बजे (27 जुलाई के मुकाबले के बाद तय होगा)
India CWG Live: विशाल ने 400 मीटर सेमीफाइनल में बनाई जगह
एथलेटिक्स स्पर्धा में भारत के विशाल थेन्नारासु कायलविझी ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. विशाल ने हीट राउंड में 46.59 सेकेंड का समय निकालते हुए अगले दौर के लिए क्वालिफाई किया. उनके दमदार प्रदर्शन ने भारत की पदक उम्मीदों को बरकरार रखा है. हालांकि, दूसरे भारतीय धावक राजेश रमेश के लिए हीट राउंड निराशाजनक रहा. उन्होंने 47.43 सेकेंड का समय दर्ज किया, जो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी नहीं था.
India at CWG 2026 Day 6 Live: तैराकी से एक और अच्छी खबर
तैराकी से भारत के लिए एक और अच्छी खबर आई है. पैरा तैराक आर.वी.वी.बी.के. बुडिगिना और अली इमाम ने पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. बुडिगिना ने हीट-1 में बेहतरीन तैराकी करते हुए 26.33 सेकेंड का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. वहीं, अली इमाम ने हीट-2 में 28.41 सेकेंड का समय दर्ज किया. अब दोनों भारतीय तैराक फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे.
CWG Live: श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में पहुंचे
भारत के स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. हीट रेस में श्रीहरि ने 55.58 सेकेंड का समय निकाला. वह अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहे. उनका समय सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए पर्याप्त साबित हुआ. अब श्रीहरि नटराज आज देर रात होने वाले सेमीफाइनल में उतरेंगे, जहां उनकी नजर फाइनल का टिकट हासिल करने पर होगी.
CWG 2026 Day 6 LIVE: साजन प्रकाश हीट्स में आखिरी स्थान पर रहे
साजन लेन 8 में थे और उनकी रेस खराब रही. वे अपनी हीट में 24.94 सेकंड के समय के साथ आखिरी स्थान पर रहे. यह क्वालिफिकेशन के लिए जरूरी समय से काफी दूर है. हीट्स में हिस्सा लेने वाले 70 तैराकों में साजन कुल मिलाकर 28वें स्थान पर रहे. क्वालिफिकेशन के लिए कट-ऑफ 24.25 सेकंड था.
LIVE: शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट में गोल्ड
भारत की शर्मिला धनकर ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. चालीस 40 वर्षीय शर्मिला का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 9.81 मीटर का रहा. नाइजीरिया की यूचेरिया इयियाजी का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 8.19 मीटर रहा, जिससे शर्मिला का स्वर्ण पदक पक्का हो गया.
LIVE: कुशारे ने रचा इतिहास, हाई जम्प में जीता सिल्वर
राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन कर सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रच दिया. कुशारे ने 2.25 मीटर की ऊंचाई पार कर रजत पदक अपने नाम किया. जमैका के रोमेन बेकफोर्ड ने स्वर्ण पदक जीता.
CWG LIVE: साजन, आर्यन तैराकी फाइनल में आठवें स्थान पर रहे
दो बार के ओलंपियन साजन प्रकाश पुरुषों की क्रमश: 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धाओं के फाइनल में आठवें स्थान पर रहे, जबकि पैरा तैराक स्वातिक पटिल ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक ‘एसबी9’ स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया.
LIVE: भारतीय महिला व्हीलचेयर तीन गुणा तीन बास्केटबॉल टीम क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर
भारत की महिला व्हीलचेयर तीन गुणा तीन बास्केटबॉल टीम को राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को पूल-बी के अपने अंतिम मुकाबले में नाइजीरिया के खिलाफ 6-7 से करीबी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ भारत का क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया. रीना गुप्ता, रितु चानू और मीनाक्षी जाधव ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन नाइजीरिया की टीम अंत तक अपनी मामूली बढ़त बनाए रखने में सफल रही. इससे पहले भारतीय टीम को स्कॉटलैंड और वेल्स के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था.
CWG 2026 LIVE: राष्ट्रमंडल खेलों में छठे दिन मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम