संवाददाता@विजय अग्रहरी…..

उपजिलाधिकारी विशाल कुमार ने मंगलवार को पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली निगम और नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ शिवद्वार श्रावण मेला एवं कावड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने शिवद्वार मार्ग, रॉबर्ट्सगंज मार्ग और मिर्जापुर मार्ग के विभिन्न स्थानों पर सड़क दुरुस्त कराए जाने के कार्य, बिजली निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों, साफ सफाई कार्य समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग और नगर पंचायत को समय रहते सभी तैयारियों को दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया।

इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, बिजली निगम, लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।





