Last Updated:
Yashvir Singh-Rohit Yadav: एशियन गेम्स के जैवलीन थ्रो स्पर्धा में भारत ने दो मेडल जीत लिए हैं. इस एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा भाग नहीं ले रहे थे. लेकिन यशवीर सिंह और रोहित यादव ने मेडल जीतकर भारत का मान बढ़या.
जैवलीन थ्रो में यशवीर ने सिल्वर जबकि रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. (AFI)
नई दिल्ली. भारत ने एशियन गेम्स के जैवलीन थ्रो स्पर्धा में दो मेडल जीत लिए हैं. स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में यशवीर सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया जबकि रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. यशवीर ने पर्सनल बेस्ट 85.72 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता. जैवलिन थ्रो का नाम आते ही भारतीय खेल प्रेमियों के जेहन में सबसे पहले स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा का चेहरा उभरता है. बड़े मुकाबलों में उनकी मौजूदगी जीत की गारंटी मानी जाती है, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में भी भारतीय जांबाजों ने मैदान पर जो कर दिखाया, उसने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया.
पुरुषों की जैवलिन स्पर्धा में भारत ने एक साथ दो मेडल जीतकर शानदार ‘डबल पोडियम’ फिनिश हासिल की. प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक श्रीलंका के रुमेश पथिरागे के खाते में गया, जिन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 88.55 मीटर की दूरी तय कर सोने के तमगे पर मजबूती से कब्जा जमाया. इसके बावजूद भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन इतना प्रभावशाली था कि दर्शकों को नीरज चोपड़ा की कमी बिल्कुल महसूस नहीं हुई.
इस कड़े और रोमांचक मुकाबले में भारत के यश वीर सिंह और रोहित यादव ने अपनी तकनीक और ताकत का लोहा मनवाया. यश वीर सिंह ने इस जंग में अपना सबसे बेहतरीन खेल बिल्कुल आखिरी मौके के लिए संभाल कर रखा था. उन्होंने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 85.72 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर न केवल अपना पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड बनाया, बल्कि रजत पदक भी पक्का कर लिया.
दूसरी तरफ रोहित यादव (Rohit Yadav) ने भी शुरुआत से ही निरंतरता बनाए रखी. हालांकि रोहित का अंतिम थ्रो फाउल करार दिया गया, लेकिन इससे पहले फेंका गया उनका 84.35 मीटर का थ्रो कांस्य पदक हासिल करने के लिए काफी साबित हुआ. नीरज की गैरमौजूदगी में एक ही स्पर्धा में सिल्वर और ब्रॉन्ज जीतकर इन दोनों एथलीटों ने भारतीय जैवलिन थ्रो के नए युग का बिगुल बजा दिया है.
About the Author

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…
और पढ़ें
