मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

स्थानीय अम्बेडकर चौक पर हाथों में पोस्टर लेकर भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने चुनाव आयोग को संरक्षण देने वाले कानून को रद्द करने की मांग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता भूख, गरीबी, मंहगाई बेरोजगारी, मंहगे शिक्षा कि मार झेल रही है।वही उम्मीद भी लगाये हुए हैं कि एक दिन बेहतर होगा।

लेकिन दूसरी ओर देश की सदन ने निर्वाचन आयोग को लेकर एक ऐसा कानून बना दिया है जिसके अंतर्गत चुनाव आयोग पर कोई भी वैधानिक कार्यवाही अब नही किया जा सकता। इस कानून के बन जाने से निर्वाचन आयोग निरकुंश हो जाएगा। लोकतंत्र कि प्रक्रिया में उसके मनमानी को रोकना आसान नही होगा।

लोकतंत्र कमजोर व समाप्ति का रूप ले लेगा।ऐसे कानून को रदद् किया जाना जन हित मे होगा। संगठन देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग करता है कि चुनाव आयोग निरकुंश नहीं होने पाए इसे देखते हुए कानून को रद्द किया जाए। संगठन इस मुहिम को लेकर जन अभियान जागरूकता चला कर जनता व देश की सदन को जागरूक करेगा।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से वीरेंद्र सिंह, छोटु चौधरी,अमरनाथ यादव, अनिल शुक्ल इत्यादि उपस्थित रहे।
