• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत

JK Gupta by JK Gupta
November 20, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कामेश्वर विश्वकर्मा…..


शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे तीन लोग हादसे का शिकार, बाइक पुल की रेलिंग से टकराई; 21 वर्षीय युवक की मौत


जुगैल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसा महलपुर स्थित रेण नदी पुल पर हुआ, जहां अनियंत्रित बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में चाचा बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, जुगैल थाना क्षेत्र के टापू गांव के गौरा टोला निवासी रमेश (21) पुत्र राजकुमार अपने चाचा गुलाब कनौजिया (52) और चचेरे भाई बबून्दर (20) के साथ शादी के लिए लड़की देखने गए थे। शुक्रवार की शाम तीनों मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 7:30 बजे महलपुर स्थित रेण नदी पुल पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और दाहिनी तरफ की रेलिंग से जा टकराई।आ

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रमेश और बबून्दर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गुलाब कनौजिया को ज्यादा चोट नहीं आई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन घायल बबून्दर और रमेश के शव को एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल लेकर चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में किसी अन्य वाहन से टक्कर होने की बात सामने नहीं आई है।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर बालू की परत जमा होने के कारण बाइक फिसलकर अनियंत्रित हुई होगी। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

शादी के लिए रिश्ता देखने निकले परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। जिस घर में नए रिश्ते की उम्मीद और खुशियों की तैयारी थी, वहां अब युवक की मौत से चीख-पुकार मची है। हादसे ने एक बार फिर रेण नदी पुल पर सड़क की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Views: 13
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति

Next Post

सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

Next Post

सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

Related Posts

  • सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
  • सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
  • सोनभद्र. सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिला विकास अधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा सोनभद्र. सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिला विकास अधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement