• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिला विकास अधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

JK Gupta by JK Gupta
November 20, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समयसीमा में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के दिए निर्देश


जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में जिला विकास अधिकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के अंतर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों द्वारा शासन स्तर से निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए।

समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। परियोजना प्रबंधक, सीएनडीएस को निर्देशित किया गया कि विलंबित परियोजनाओं को इसी माह पूर्ण कराते हुए उनकी पूर्णता की निर्धारित तिथि सुनिश्चित करें। साथ ही सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराकर संबंधित विभागों को हस्तांतरण की कार्यवाही समय से सुनिश्चित की जाए।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुएजिला विकास अधिकारी ने परियोजना प्रबंधक, नेडा एवं अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) को निर्देशित किया कि जनपद में योजना के निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए संबंधित बैंकर्स के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें। योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराते हुए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति की जा सके।

छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालय स्तर पर लंबित ऑनलाइन आवेदनों का तत्काल निस्तारण कराते हुए जनपद स्तर से भी आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण कराई जाए, ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ समय से प्राप्त हो सके।

जिला विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं एवं संकेतकों की नियमित समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले संकेतकों में तत्काल सुधार लाएं।

बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एस0के0 राय सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 25
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. चार करोड़ के गबन के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

Next Post

सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

Related Posts

  • सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
  • जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement