मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुकापार स्थित कनहरा गांव में बीते रविवार को एक वृद्ध ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची ओबरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार रविवार को छोटू खरवार(90) निवासी कनहरा का शव अपने घर में फंदे से लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया।

मृतक के पुत्र चौकीदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार मृतक लंबे समय से बीमार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक ओबरा नागेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
