• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

2 बार ट्रायल में हुए नाकाम, तीसरी बार में मार ली बाजी… अब नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लिए खेलेंगे खजान

Admin by Admin
September 28, 2026
in खेल
0
2 बार ट्रायल में हुए नाकाम, तीसरी बार में मार ली बाजी… अब नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लिए खेलेंगे खजान


Last Updated:September 28, 2026, 17:13 IST

Bageshwar News: बागेश्वर जिले के धारी गांव निवासी खजान सिंह टंगड़िया का चयन उत्तराखंड की सीनियर हॉकी टीम में हुआ है. वह 10 अक्टूबर को ओडिशा के राउरकेला में 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

बागेश्वर: जिले के धारी गांव निवासी युवा हॉकी खिलाड़ी खजान सिंह टंगड़िया ने अपनी मेहनत और लगातार प्रयास से खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन उत्तराखंड की सीनियर हॉकी टीम में हुआ है. अब खजान सिंह 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

लोकल 18 से बातचीत करते हुए खजान सिंह ने बताया कि उनके लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा. सीनियर टीम में जगह बनाने के लिए उन्होंने दो बार ट्रायल दिया, लेकिन दोनों ही प्रयासों में उनका चयन नहीं हो पाया. लगातार दो बार मिली निराशा के बावजूद उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा. उन्होंने अपनी कमियों पर काम किया और अभ्यास जारी रखा. इसी मेहनत का परिणाम रहा कि तीसरे प्रयास में उन्होंने प्रदेश की सीनियर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली.

दो असफलताओं के बाद भी जारी रखा अभ्यास
खजान सिंह बताते हैं कि दो बार चयन नहीं होने पर उन्हें निराशा जरूर हुई, लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. उनका लक्ष्य सीनियर टीम में जगह बनाना था. इसके लिए उन्होंने नियमित अभ्यास किया और अपने खेल में सुधार करने पर ध्यान दिया. तीसरे प्रयास में ट्रायल के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने के बाद उनका चयन उत्तराखंड की टीम के लिए हुआ. अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं. 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का मुकाबला 10 अक्टूबर को उड़ीसा के राउरकेला में आयोजित होगा. इस प्रतियोगिता में वह उत्तराखंड की टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे.

वर्ष 2016 से हॉकी खेल रहे हैं खजान
खजान सिंह ने वर्ष 2016 से हॉकी खेलना शुरू किया था. बचपन से ही उन्हें खेलों में रुचि थी. इसी रुचि ने उन्हें हॉकी के मैदान तक पहुंचाया. धीरे-धीरे उन्होंने खेल को गंभीरता से लिया और लगातार अभ्यास करते हुए अपनी पहचान बनाई. ग्रामीण क्षेत्र से आने के बावजूद उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच खेल को जारी रखा और अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचने में सफलता हासिल की है.

परिवार में खुशी का माहौल
खजान सिंह की इस उपलब्धि से उनके परिवार और साथी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है. उनके परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है. उनके पिता लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. उनके बड़े भाई मर्चेंट नेवी की तैयारी कर रहे हैं. खजान सिंह की सफलता से गांव और आसपास के युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह है. दो बार चयन से चूकने के बाद तीसरे प्रयास में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचना उनके संघर्ष और मेहनत को दिखाता है. उनकी कहानी उन खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है, जो शुरुआती असफलताओं के कारण खेल का मैदान छोड़ने का मन बना लेते हैं.

About the Author

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Bageshwar,Uttarakhand

First Published :

September 28, 2026, 17:13 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बेटे कार्तिकेय की इस खूबी के फैन हुए एसएस राजामौली, तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे, बताया सच्चा बिजनेस माइंडेड

Next Post

Ghaziabad News : आप भी लिखवाना चाहोगे अपने बच्चे का नाम, गाजियाबाद में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी

Next Post
Ghaziabad News : आप भी लिखवाना चाहोगे अपने बच्चे का नाम, गाजियाबाद में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी

Ghaziabad News : आप भी लिखवाना चाहोगे अपने बच्चे का नाम, गाजियाबाद में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.