Last Updated:
निर्देशक एसएस राजामौली अपनी नई फिल्म ‘वाराणसी’ लेकर आ रहे हैं, जिसकी तैयारियों में इन दिनों वह बहुत बिजी हैं. इस बीच फिल्म ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ के प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे राजामौली ने अपने बेटे और प्रोड्यूसर एसएस कार्तिकेय के बिजनेस माइंडसेट को लेकर को लेकर बात की, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. बेटे को कोई सलाह देने के सवाल पर एसएस राजामौली ने साफ इंकार करते हुए कार्तिकेय की उस एक खूबी की तारीफ की, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती है.
एसएस राजामौली ने बेटे एसएस कार्तिकेय की तारीफ की. (फोटो साभार: Instagram@sskarthikeya)
नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसमें महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे. इसी बीच राजामौली ने अपने बेटे एसएस कार्तिकेय की उस खास काबिलियत का जिक्र किया है, जिसे वह सबसे ज्यादा सराहते हैं. कार्तिकेय बतौर निर्माता सिनेमा जगत में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं और इन दिनों निर्देशक शशांक येलेती की फैंटेसी फिल्म ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ के निर्माण में व्यस्त हैं. इस नए प्रोजेक्ट में साउथ स्टार फहाद फासिल और सारा पालेकर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
दरअसल, चेन्नई में आयोजित फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में राजामौली भी शामिल हुए. इस दौरान उनसे पूछा गया कि फिल्म को प्रोड्यूस करते समय उन्होंने अपने बेटे को क्या सलाह दी. इस सवाल के जवाब में राजामौली ने कहा कि उन्होंने कार्तिकेय को कोई खास टिप्स नहीं दिए. इसके आगे उन्होंने अपने बेटे की एक ऐसी क्वालिटी के बारे में बताया, जिसे वह बेहद पसंद करते हैं. राजामौली ने कहा कि कार्तिकेय की सोच में काफी क्लैरिटी है और एक बिजनेसमैन के तौर पर उनकी यह बात उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करती है.
एसएस राजामौली ने की बेटे की तारीफ
एसएस राजामौली ने कहा, ‘कार्तिकेय में जो पहली चीज मुझे पसंद है, वह है उनकी स्पष्ट सोच. एक बिजनेसमैन के तौर पर मैं उनमें इस बात की सबसे ज्यादा तारीफ करता हूं कि जब एक रुपए का बिजनेस हो रहा होता है, तो वह अपने 50 पैसे की जितनी वैल्यू समझते हैं, उतनी ही दूसरे व्यक्ति के 50 पैसे की भी समझते हैं. वह दूसरे व्यक्ति के पैसों को भी उतनी ही अहमियत देते हैं, जितनी अपने पैसे को देते हैं. अपने बेटे की यह बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद है.’
फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी काला भैरव ने संभाली है, जबकि ऑस्ट्रेलियन सिनेमैटोग्राफर ब्रैड फ्रांसिस ने इसकी सिनेमैटोग्राफी की है. फिल्म की एडिटिंग प्रवीण एंथनी ने की है. ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें

