• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 5, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Admin by Admin
September 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…
0
SHARES
258
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 16, 2025, 14:39 IST

Kaushambi Snake Bite News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 22 जुलाई से 40 दिनों में 10 बार साँप ने किशोरी रिया मौर्या को काटा. परिवार ने झाड़-फूंक और इलाज का सहारा लिया.

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के भैसहापर में साँप काटने की घटना सुर्खियों में है. 22 जुलाई से साँप ने किशोरी रिया मौर्या को लगातार काटा था. 40 दिनों के अंदर साँप ने उसे 10 बार से अधिक काटा था. साँप के डर से पूरा परिवार दहशत में था. रिया मौर्य के पिता राजेंद्र मौर्य इलाज के साथ-साथ झाड़-फूंक का भी सहारा ले रहे थे. रिया को रिश्तेदारों के यहाँ भेज दिया गया था, लेकिन वहाँ भी साँप ने उनके घरवालों को निशाना बना लिया था.

सपेरे ने पकड़ा सांप

परिवार लगातार साँप पर नजर बनाए हुए था. साँप ने फ्रीज में अपना केंचुला छोड़ा था. साफ-सफाई के दौरान घरवालों ने देखा कि फ्रीज के पीछे केंचुला पड़ा है, जिससे शक हुआ कि साँप घर के आस-पास ही है. तब राजेंद्र मौर्य ने सपेरे को बुलाकर घर के अंदर दीवार की खुदाई करवाई और साँप को बाहर निकाला. साँप निकलते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई.

40 दिनों में 10 बार काटा

पहली बार 22 जुलाई को धान रोपाई के समय खेत जाते हुए रिया को साँप ने पैर में काटा था, जिससे वह घायल हो गई थी. रिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर किया. परिजनों ने उसे प्रयागराज न ले जाकर मंझनपुर तेजमती हॉस्पिटल में भर्ती कराया. रिया जब ठीक होकर घर वापस आई, तो फिर साँप ने उसे काट लिया. 40 दिनों के अंदर साँप ने 10 बार रिया को काटा, जिससे पूरा परिवार और गाँव दहशत में था.

रिया के पिता राजेंद्र कुमार की पूरी पूंजी खत्म हो गई थी, और अब वह झाड़-फूंक का सहारा लेकर अपनी बेटी की जान बचाने की कोशिश कर रहे थे. रिया को रिश्तेदारों के यहाँ छोड़ने के बाद भी राजेंद्र मौर्य को साँप परेशान करने लगा था. राजेंद्र मौर्य ने साँप पर नजर रखते हुए सपेरे को बुलाया और 3 घंटे की मेहनत के बाद दीवार की खुदाई करके साँप को बाहर निकाला. मामले की जानकारी मिलते ही लोकल 18 की टीम ने रिया मौर्या के पिता राजेंद्र मौर्य से बात की.

साँप दुश्मन बनकर काट रहा है

उन्होंने बताया कि यह वही साँप है जो उनकी बेटी रिया को 22 जुलाई से लगातार काट रहा था. राजेंद्र मौर्य ने कहा कि वह इलाज के साथ-साथ झाड़-फूंक का भी सहारा ले रहे थे. जब भी बेटी का इलाज कराकर घर पहुँचते थे, साँप दुश्मन बनकर नजर रखता था. साँप रिया मौर्या के पैरों में लिपटकर काट लेता था. जब राजेंद्र मौर्य ने अपनी बेटी को साँप के डर से रिश्तेदारों के यहाँ छोड़ दिया, तो भी साँप उन्हें परेशान करने लगा. फिर उन्होंने सपेरे का सहारा लेकर साँप को निकाला. बताया जा रहा है कि साँप दो थे, लेकिन अभी एक साँप को सपेरे ने पकड़ लिया है और दूसरा साँप फरार हो गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Kaushambi,Uttar Pradesh

First Published :

September 16, 2025, 14:39 IST

homeuttar-pradesh

लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ..



Source link

Previous Post

रेखा संग रंगे हाथ पकड़ा गया ‘लंबू बच्चन’! बदनामी ने फेरा दोनों के इश्क पर पानी, पिता की जिद से टूटा रिश्ता

Next Post

53 साल पहले वो कल्ट फिल्म, रिलीज होते ही निकली सुपर हिट, बजट से 15 गुना ज्यादा की कमाई – Do Gaz Zameen Ke Neeche cult Horror Thriller Movie shoot at 12 rupess rented hotel room became superhit earns 50 lakh unbelievably amusing story

Next Post
53 साल पहले वो कल्ट फिल्म, रिलीज होते ही निकली सुपर हिट, बजट से 15 गुना ज्यादा की कमाई – Do Gaz Zameen Ke Neeche cult Horror Thriller Movie shoot at 12 rupess rented hotel room became superhit earns 50 lakh unbelievably amusing story

53 साल पहले वो कल्ट फिल्म, रिलीज होते ही निकली सुपर हिट, बजट से 15 गुना ज्यादा की कमाई - Do Gaz Zameen Ke Neeche cult Horror Thriller Movie shoot at 12 rupess rented hotel room became superhit earns 50 lakh unbelievably amusing story

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील
  • म्योरपुर. पूर्व प्रधान के भाई को कोबरा ने डंसा, झाड़-फूंक में गंवाए 2 घंटे; जिला अस्पताल रेफर

Breaking News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

by JK Gupta
August 5, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra।  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता एवं 'छोटे लोहिया' के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio