• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!

Admin by Admin
February 4, 2026
in खेल
0
चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


पाली. किसी ने सही कहा है कि बेटियां अब बेटों से कम नहीं हैं. पाली की बेटियों ने एक के बाद एक नेशनल से लेकर इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर इसे साबित भी कर दिखाया है. एक बार फिर पाली की दो बेटियों ने नेशनल प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर पूरे पाली नहीं बल्कि राजस्थान का मान बढ़ाने का काम किया है.

पाली शहर की 8 साल की नीलांजना चौधरी ने चेन्नई में 200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पाली का मान बढ़ाया है. वहीं सोजत रोड की भावना चौहान ने मणिपुर में आयोजित 19 आयु वर्ग के नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में राजस्थान टीम की तरफ से हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन किया. जब दोनों बेटियां पाली लौटीं, तो बैंड-बाजे के साथ उनका पाली वासियों ने स्वागत किया.

दो बेटियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

पाली जिले की दो बेटियों ने अलग-अलग खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर जिले की पहचान बढ़ाई. नीलांजना चौधरी ने चेन्नई में 200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता. भावना चौहान ने मणिपुर में 19 साल आयु वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम से भाग लिया. दोनों खिलाड़ियों के पाली और सोजत रोड पहुंचने पर खेल प्रेमियों और स्कूल स्टाफ ने बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया.

अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी नीलांजना

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम के स्केटिंग रिंक में स्पीड स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत 25वीं राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप 2025-26 आयोजित हुई. इस प्रतियोगिता में पाली के बापूनगर निवासी 8 साल की नीलांजना चौधरी, पिता मनीष चौधरी के साथ, 200 मीटर रेस और रिले रेस में भाग लिया. 200 मीटर रेस में नीलांजना ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि रिले रेस में टीम के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. फेडरेशन के अनुसार विजेता खिलाड़ियों को आगे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.

फुटबॉल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

सोजत रोड के सुआदेवी गंगाविशन लढ्ढा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा भावना चौहान ने 19 साल आयु वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम से भाग लिया. प्रतियोगिता मणिपुर के इम्फाल में हुई. सोजत रोड लौटने पर भावना का स्कूल स्टाफ, क्लासमेट और खेल प्रेमियों ने माला पहनाकर, पुष्प वर्षा और बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया. स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान ने कहा कि भावना की उपलब्धि से पूरा स्कूल परिवार गौरवान्वित है.



Source link

Previous Post

सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात

Next Post

manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड

Next Post
manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड

manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.