मुख्य संवाददाता@सौरभ स्वामी…..

ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरटिया गांव में बीते शुक्रवार की देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है।मारपीट के दौरान दस लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।वहीं एक पक्ष ने शनिवार शाम ओबरा थाने में तहरीर देते हुए दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता संतोष गुप्ता का आरोप है कि खैरटिया निवासी बब्बू यादव, छोटू यादव, मनोज यादव व मुन्ना यादव ने मिलकर शुक्रवार की देर रात उसके छोटे भाई की पिटाई कर दी।जब उनका भाई घर पहुंचा तो उसने घटना की जानकारी परिजन को दी।जिस पर उनके माता-पिता व भाई सभी मिलकर बात करने के लिए आरोपियों के घर पहुंचे।जहां बातचीत के दौरान ही आरोपियों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन सभी पर हमला बोल दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी व चाकू से उन पर हमला किया।बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दोनों पक्षों को मिलाकर कुल दस लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है।
वही इस मामले में प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है।इसके उपरान्त दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।