• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. महिला थाने के सामने दो मंजिला मकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी

JK Gupta by JK Gupta
November 13, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…पीवीसी सामान के गोदाम से उठी आग जूता-चप्पल की दुकान तक पहुंची, फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्क़त से पाया आग पर काबू


रॉबर्ट्सगंज नगर में महिला थाने के सामने शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक दो मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मकान के निचले हिस्से में बने गोदाम में रखे पीवीसी प्लास्टिक के सामान में आग लगने से निकले घने काले धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार अवधेश चौबे के दो मंजिला मकान मे निचे के अगले हिस्से में मनोज जायसवाल की जूता-चप्पल की दुकान संचालित होती है। दुकान के पीछे बने एक कमरे को दूसरे दुकानदार ने किराये पर लेकर गोदाम बना रखा था, जिसमें पीवीसी प्लास्टिक के सामान रखे हुए थे।

मनोज जायसवाल के पुत्र दीपक ने बताया कि शाम करीब चार बजे पीछे के कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। कमरे में जाकर देखा तो अंदर से तेज काला धुआं निकल रहा था। आसपास के लोगों को जानकारी देने के बाद जैसे ही कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, धुएं के साथ आग की लपटें बाहर निकलने लगीं।

देखते ही देखते धुआं पूरी इमारत में फैलने लगा। वहीं आग का धुआं जूता-चप्पल की दुकान तक पहुंचने लगा तो दुकानदार और स्थानीय लोगों ने सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली।

इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गोदाम में रखे सामान और जूता-चप्पल की दुकान में हुए नुकसान का आकलन भी नहीं हो पाया था।

इस दौरान पुलिस टीम ने यातायात रोककर अग्निशमन कर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग दिया। आग बुझने के बाद यातायात पुनः चालू कराया गया।

Views: 17
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. Breaking; जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Next Post

डाला. वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; टीपर की टक्कर से कार बनी आग का गोला, तीन युवक घायल

Next Post

डाला. वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; टीपर की टक्कर से कार बनी आग का गोला, तीन युवक घायल

Related Posts

  • डाला. वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; टीपर की टक्कर से कार बनी आग का गोला, तीन युवक घायल डाला. वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; टीपर की टक्कर से कार बनी आग का गोला, तीन युवक घायल
  • सोनभद्र. Breaking; जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी सोनभद्र. Breaking; जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
  • बीजपुर. डोडहर कंपोजिट विद्यालय से छह सोलर प्लेट चोरी, प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर बीजपुर. डोडहर कंपोजिट विद्यालय से छह सोलर प्लेट चोरी, प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर
  • दुद्धी. 9वीं बार टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष बने सुमित सोनी, रजत राज को मिली सचिव की जिम्मेदारी दुद्धी. 9वीं बार टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष बने सुमित सोनी, रजत राज को मिली सचिव की जिम्मेदारी
  • सलखन. गुरमा नगर के आदिवासी बस्ती से 3 वर्षीय बालक के लापता होने से फैली इलाके में सनसनी सलखन. गुरमा नगर के आदिवासी बस्ती से 3 वर्षीय बालक के लापता होने से फैली इलाके में सनसनी
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement