सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…

चोपन थाना गुरमा पुलिस चौकी क्षेत्र के चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत के गुरमा नगर के आदिवासी बस्ती वार्ड नंबर 09 बुधवार की रात्रि में घर में सो रहे 3 वर्षीय बालक के लापता होने से आसपास के इलाको में सनसनी फैल गई है।

पीडित परिवार मंजू देवी पत्नी राम सिंह गरीब परिवार गुरमा पुलिस चौकी में तहरीर देकर तत्काल उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

इस सम्बंध में 3 वर्षीय बालक की दादी जमुना देवी ने बताया कि मेरे बड़े लड़के रामसिंह के कुल 6 बच्चे थे जिसमें 5 लड़के तथा 1 लड़की थी,जो सबसे छोटा बच्चा विशाल (3वर्ष) जो बुधवार की रात घर में सोते समय से ही गायब है।

उस रात उसकी मां घर में नहीं थी 4 बजे भोर में आने के बाद ही सभी परिजनों को जानकारी हुईं।जिसकी जानकारी पुलिस को देकर कार्यवाही की मांग की गई है।

क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों में आये दिन छिटपुट आपराधिक घटनाओं के साथ अब बच्चे की चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है।