• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. कृषि भूमि पर संचालित ढाबा बंद कराने की मांग, भाजपा ने एसडीएम को सौंपा पुनः ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
November 13, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज नगर मे कृषि श्रेणी की भूमि पर संचालित ढाबे को बंद कराने की मांग को लेकर भाजपा नगर मंडल ने एक बार फिर प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई है।

शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज से मुलाकात कर पुनः ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कृषि भूमि का बिना भू-उपयोग परिवर्तन कराए व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने का मुद्दा उठाते हुए संबंधित ढाबे को बंद कराने की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को अवगत कराया कि इस मामले में विगत 3 अक्टूबर को जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

भाजपा पदाधिकारियों ने नगर क्षेत्र में कृषि श्रेणी की भूमि पर बिना वाणिज्यिक भू-उपयोग परिवर्तन कराए संचालित हो रहे अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कहा कि कृषि भूमि के व्यावसायिक उपयोग के मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन कर संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ भी प्रशासन सख्त कदम उठाए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, नगर उपाध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय, राकेश सोनी, अजय श्रीवास्तव, नीरज विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 58
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

केकराही. हिंदू धर्म की महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार आज से प्रारंभ

Next Post

सलखन. गुरमा नगर के आदिवासी बस्ती से 3 वर्षीय बालक के लापता होने से फैली इलाके में सनसनी

Next Post

सलखन. गुरमा नगर के आदिवासी बस्ती से 3 वर्षीय बालक के लापता होने से फैली इलाके में सनसनी

Related Posts

  • डाला. वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; टीपर की टक्कर से कार बनी आग का गोला, तीन युवक घायल डाला. वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; टीपर की टक्कर से कार बनी आग का गोला, तीन युवक घायल
  • सोनभद्र. महिला थाने के सामने दो मंजिला मकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी सोनभद्र. महिला थाने के सामने दो मंजिला मकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी
  • सोनभद्र. Breaking; जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी सोनभद्र. Breaking; जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
  • बीजपुर. डोडहर कंपोजिट विद्यालय से छह सोलर प्लेट चोरी, प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर बीजपुर. डोडहर कंपोजिट विद्यालय से छह सोलर प्लेट चोरी, प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर
  • दुद्धी. 9वीं बार टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष बने सुमित सोनी, रजत राज को मिली सचिव की जिम्मेदारी दुद्धी. 9वीं बार टाउन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष बने सुमित सोनी, रजत राज को मिली सचिव की जिम्मेदारी
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement