• Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 27, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड

Admin by Admin
February 4, 2026
in खेल
0
manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:February 04, 2026, 14:30 IST

manpreet singh out of squad: मनप्रीत सिंह को हॉकी कैंप के 33 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली. आधिकारिक तौर पर उन्हें विश्राम दिया गया है. हॉकी सर्किल में पिछले कुछ महीनों से यह बात चल रही है कि उन्हें हटा दिया जाएगा, क्योंकि वो सबसे ज्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड से सिर्फ एक मैच पीछे हैं. 412 मैच का रिकॉर्ड दिलीप टिर्की के नाम है, जो हॉकी इंडिया के अध्यक्ष हैं.

411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्डZoom

411 मैच खेलने वाले मनप्रीत सिंह को भारतीय टीम से किया गया बाहर, वजह हैरान करने वाली

नई दिल्ली. भारतीय हॉकी में कभी गोलपोस्ट बदले जाते हैं, तो कभी कहानियाँ. इस बार निशाने पर हैं मनप्रीत सिंह वो नाम जिसने एक दशक से ज़्यादा समय तक टीम इंडिया के मिडफ़ील्ड को पहचान दी. 33 खिलाड़ियों के राष्ट्रीय हॉकी कैंप की सूची सामने आई, लेकिन 411 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके इस अनुभवी खिलाड़ी का नाम उसमें नहीं था. काग़ज़ों में वजह बेहद सलीकेदार है आधिकारिक तौर पर विश्राम. लेकिन हॉकी सर्किल में यह फैसला किसी को चौंका नहीं रहा, क्योंकि महीनों से एक चर्चा सुलग रही थी मनप्रीत को बाहर किया जाएगा सवाल ये नहीं कि क्यों, सवाल ये है कि किस वजह से.

मनप्रीत सिंह इस समय 412 मैचों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से सिर्फ एक मैच दूर हैं यह रिकॉर्ड आज भी दिलीप टिर्की के नाम दर्ज है, जो संयोग से मौजूदा वक्त में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष भी हैं. यहीं से कहानी खेल के मैदान से निकलकर कॉरिडोर ऑफ पावर में दाखिल हो जाती है. क्या यह महज़ इत्तेफाक है कि रिकॉर्ड टूटने से ठीक पहले खिलाड़ी को ‘आराम’ दे दिया गया, क्या प्रदर्शन, अनुभव और फिटनेस से ज़्यादा अहम अब रिकॉर्ड बुक की हिफ़ाज़त हो गई है?और सबसे बड़ा सवाल क्या भारतीय हॉकी में इतिहास बचाने के लिए वर्तमान को बेंच पर बैठाया जा सकता है?जब चयन फैसलों पर जवाबों से ज़्यादा सवाल हों, और चुप्पी स्पष्टीकरण से ज़्यादा तेज़ सुनाई दे तो समझ लीजिए मामला सिर्फ टीम चयन का नहीं, नीयत और नीति का है.

रिकॉर्ड बचाने के लिए रास्ता रोका गया

मनप्रीत सिंह को हॉकी कैंप के 33 खिलाड़ियों में जगह नहीं मिली. आधिकारिक तौर पर उन्हें विश्राम दिया गया है. हॉकी सर्किल में पिछले कुछ महीनों से यह बात चल रही है कि उन्हें हटा दिया जाएगा, क्योंकि वो सबसे ज्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड से सिर्फ एक मैच पीछे हैं. 412 मैच का रिकॉर्ड दिलीप टिर्की के नाम है, जो हॉकी इंडिया के अध्यक्ष हैं. सवाल यही है कि क्या सिर्फ ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड न टूटे, इसलिए किसी को बाहर किया जा सकता है? वैसे इस बात को लेकर कोई प्रमाण नहीं हा कि अपना रिकॉर्ड न टूटे, इसलिए दिलीप टिर्की मनप्रीत को बाहर करवा सकते हैं. और अगर दिलीप टिर्की ऐसा चाहें भी, तो हॉकी इंडिया में उनके ‘दोस्तों’ की भारी तादाद उन्हें ऐसा करने देगी? ‘फेडरेशन वाले दोस्तों से पीड़ित’ दिलीप की कहानियां तो बहुत लोग सुनते सुनाते रहते हैं. फिर आखिर ऐसा क्या हुआ, जो मनप्रीत कैंप का हिस्सा नहीं हैं.

कहानी कुछ और है तो सार्वजनिक करें 

मनप्रीत के साथ कुछ और खिलाड़ी भी नहीं हैं, जिनमें गोलकीपर कृषन पाठक शामिल हैं. हालांकि चर्चा उन पर बिल्कुल नहीं हो रही है. अगर विश्राम दिया गया है, तो कोई बात नहीं. यह आम बात है. लेकिन अगर मैदान के बाहर की या अनुशासन से जुड़ी घटना पर बाहर किया गया है, तो 412 मैचों के रिकॉर्ड की जगह उन घटनाओं पर भी ध्यान देना चाहिए और पता करना चाहिए कि वो कितनी गंभीर हैं. मनप्रीत वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं. उनकी टीम इंडिया को बहुत जरूरत है. लेकिन हर किसी को यह जानने का पूरा अधिकार है कि क्या वाकई मामला 412 मैच का है? या जैसा आधिकारिक तौर पर कहा गया, क्या वाकई मामला महज आराम का है? अगर ये दोनों कारण नहीं हैं, तो जिस वजह से हॉकी इंडिया की सेलेक्शन कमेटी ने उनको बाहर किया उसको सार्वजनिक करना चाहिए क्योंकि मामला काफी गंभीर है.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 04, 2026, 14:30 IST

homesports

411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड

Source link

Previous Post

चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!

Next Post

सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें

Next Post

सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • बभनी. अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया मुहर्रम, कई गांवों के ताजिए इमामबाड़े पर हुए एकत्र
  • सोनभद्र. मुहर्रम पर अकीदत का सैलाब, अलम-ताजिया जुलूस के साथ कर्बला के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
  • सोनभद्र. जिले में आकाशीय बिजली का कहर; मासूम की मौत, दो महिला समेत छह झुलसे
  • कोन. आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर 8 वर्षीय बालक की मौत
  • सोनभद्र. डाला में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात उड़ाए

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • बभनी. अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया मुहर्रम, कई गांवों के ताजिए इमामबाड़े पर हुए एकत्र
  • सोनभद्र. मुहर्रम पर अकीदत का सैलाब, अलम-ताजिया जुलूस के साथ कर्बला के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.