• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज

JK Gupta by JK Gupta
February 4, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
161
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र….


— छपका स्थित रेस्टोरेंट दाना पानी में चल रही थी निजी अस्पताल की डील, बिगड़ गई बात


— काशी क्षेत्र के भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी और सह नोडल प्रभारी क्लिनिक गुरु प्रसाद पर केस दर्ज


Sonbhadra । निजी अस्पतालों की डील अब स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से बाहर निकल रेस्टोरेंट तक जा पहुंची है, बीते सोमवार की देर रात्रि एक रेस्टोरेंट पर खाने के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी और निजी अस्पताल के संचालकों के बीच बात बिगड़ गई और आरोप है कि भाजपा नेता ने पूर्व सह नोडल अधिकारी के मौजूदगी में रिवॉल्वर तान दी, इस दौरान दो गोली किसी तरह नीचे गिरी, निजी अस्पताल के संचालक ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में उसी समय तहरीर और दो गोली जमाकर कार्यवाही की मांग की।

बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर सूर्य प्रकाश पांडेय और प्रशांत पांडेय ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी कि दो फरवरी की रात्रि में दाना पानी रेस्टोरेंट में मौजूद थे, तभी भाजपा नेता विपिन तिवारी और डॉक्टर गुरु प्रसाद आए, डाक्टर गुरु प्रसाद ने जो पूर्व में निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी थे स्वयं को अभी भी नोडल अधिकारी बताते हुए विपिन तिवारी के माध्यम से रूपये की मांग की।

पीड़ित प्रशांत कुमार पांडेय ने बताया वो दाना पानी होटल गए थे, जहां विपिन तिवारी और गुरु प्रसाद आए। गुरु प्रसाद ने उनसे उनके अस्पताल के संचालन को लेकर सवाल किए और कहा कि उनका अस्पताल ‘अवैध’ है। उन्होंने बातों-बातों में अपने अस्पताल के अधिकारियों को भी गाली दी। प्रशांत पांडेय के अनुसार, गुरु प्रसाद ने उनके हाथ से फोन छीन लिया और उनके अस्पताल से संबंधित कागजात मांगने लगे।

प्रशांत पाण्डेय ने आरोप लगाया कि गुरु प्रसाद पैसे वसूलने के इरादे से धमकी भरी बातें कर रहे थे। इस दौरान गुरु प्रसाद के साथ मौजूद विपिन तिवारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लगातार गाली देते रहे, उन्होंने असलहा निकालकर प्रशांत पांडेय को गोली मारने की धमकी दी। लगातार गाली और धमकी दिए जाने के बाद प्रशांत पांडेय ने असलहा छीन लिया और उसकी मैगज़ीन खाली कर दी। उन्होंने असलहे से निकाली गई दो मैगज़ीन कोतवाली में जमा करा दी हैं। कोतवाली में शिकायत देने के बाद प्रशांत पांडेय ने उच्च अधिकारियों से बात की है जिन्होंने वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

राबर्ट्सगंज पुलिस ने पूर्व नोडल के साथ कथित भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चर्चा है कि विपिन तिवारी काशी क्षेत्र युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी बताए जाते हैं। क्या नेता और अधिकारी की मिलीभगत से जिले में अवैध अस्पतालों का खेल चल रहा है, जिसमें इंसानों की जान चली जा रही है?

Previous Post

रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात

Next Post

सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की यंग ब्रिगेड का ‘धनुष बाण’ तैयार, एशिया कप में युवा तीरंदाजों को सौंपी गई कमान
  • कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में कोनेरू हम्पी की जगह खेलेंगी अन्ना मुजिचुक, भारतीय ग्रैंडमास्टर ने क्यों वापस लिया नाम?
  • म्योरपुर. थाना प्रभारी ने प्रधानों के साथ की बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा
  • बीजपुर. कथा में भगवान श्री राम का जन्म उत्सव बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया
  • दहेज उत्पीड़न मामले में पति एवं सास ससुर सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज जांच में जुटी पुलिस

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.