घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

घोरावल विकासखंड के शिवद्वार ग्राम पंचायत में आयोजित शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में मंगलवार को देर शाम तक चले फाइनल मुकाबले में नौडीहा की टीम ने शिवद्वार की टीम को पराजित कर प्रतियोगिता जीत लिया। प्रतियोगिता 15 दिनों तक चली, जिसमें मध्यप्रदेश, मिर्जापुर, सोनभद्र और मध्यप्रदेश की 30 टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर नौडीहा की टीम ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी शिवद्वार की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 8 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए। जवाब में उतरी नौडीहा की टीम 7 विकेट से मैच जीत कर विजेता बनी।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य ने विजेता टीम नौडीहा को ट्रॉफी व 14000 रूपए और उपविजेता टीम शिवद्वार को ट्रॉफी व 7000 रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ द सीरीज नौडीहा के सुंदरम को पुरस्कार के रूप में मोबाईल और घड़ी मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यक्ति के विकास के लिए खेल जरूरी है।
ग्रामीण इलाकों में इस तरह के आयोजनों से स्थानीय युवकों की खेल प्रतिभा में निखार आता है और उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलती है। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री कैलाश बैसवार, मंडल अध्यक्ष विमलेश चौबे, यादवेंद्र शुक्ला, शिवप्रसाद बैसवार, अभिषेक राय, अरविंद,मोनू पाठक, राजकुमार गुप्ता, उमेश पाल इत्यादि मौजूद रहे।