• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

Admin by Admin
September 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश
0
SHARES
249
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 16, 2025, 15:35 IST

UP News: उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी अनिवार्यता के आदेश के बाद पैदा हुई चिंता के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के करीब ढाई लाख शिक्षकों के समर्थन में रिवीजन याचिका दाखिल करने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने शिक्षकों की सेवा और अनुभव को महत्व देते हुए इस आदेश के खिलाफ आवाज उठाई है, जिससे शिक्षकों में उम्मीद की नई किरण जगी है.

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में CM योगी ने लिया बड़ा स्टैंडयूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ.
लखनऊ: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने का आदेश दिया था. इस आदेश के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ अब प्रदेश के करीब ढाई लाख शिक्षकों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. सीएम योगी ने बेसिक शिक्षा विभाग को सुप्रीम कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल करने के निर्देश दिए हैं.

इस संदर्भ में सीएम योगी के ऑफिस से ट्विटर पर एक पोस्ट किया गया. जिसमें लिखा है कि ‘बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता पर उच्चतम न्यायालय के आदेश पर रिवीजन दाखिल करने का विभाग को निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश के शिक्षक अनुभवी हैं और समय-समय पर सरकार द्वारा उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाता रहा है. ऐसे में उनकी योग्यता और सेवा के वर्षों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है.’

उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जो सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ रिवीजन दाखिल कर रहा है. दरअसल, 1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को दो साल के भीतर टीईटी पास करना अनिवार्य होगा. जो शिक्षक परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, उन्हें नौकरी छोड़नी होगी. कोर्ट के इस फैसले से लाखों शिक्षकों में चिंता बढ़ गई थी.

खासकर वे शिक्षक परेशान थे जिनकी सेवा के कुछ ही साल शेष हैं. यूपी में करीब 2 लाख शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक टीईटी पास नहीं किया है. इस फैसले से उनकी नौकरी पर संकट खड़ा हो गया. इसी बीच, शिक्षक संगठनों ने लगातार सरकार से अपील की. इतना ही नहीं, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने डीएम के माध्यम से पीएम और सीएम को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में उन्होंने रिवीजन दाखिल करने की मांग उठाई. अब सीएम योगी के निर्देश के बाद शिक्षकों में उम्मीद जगी है. उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी हरि शंकर राठौर ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों में निराशा थी. लेकिन सीएम ने हमारे सेवा भाव को सम्मान देते हुए विभाग को रिवीजन दाखिल करने का निर्देश दिया है. हमें भरोसा है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में हमारी समस्याओं को मजबूती से रखेगी, ताकि टीईटी अनिवार्यता के आदेश से हमें राहत मिल सके और हमारा सम्मान बरकरार रहे.’

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 16, 2025, 15:35 IST

homeuttar-pradesh

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में CM योगी ने लिया बड़ा स्टैंड



Source link

Previous Post

53 साल पहले वो कल्ट फिल्म, रिलीज होते ही निकली सुपर हिट, बजट से 15 गुना ज्यादा की कमाई – Do Gaz Zameen Ke Neeche cult Horror Thriller Movie shoot at 12 rupess rented hotel room became superhit earns 50 lakh unbelievably amusing story

Next Post

बीजपुर. अवैध बालू खनन एवं परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा

Next Post

बीजपुर. अवैध बालू खनन एवं परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर को वन विभाग ने पकड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन
  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
  • प्रज्ञानानंदा ने एक राउंड पहले ही जीता अपना पहला रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब, 23.5 अंकों के साथ रचा इतिहास
  • सोनभद्र. तालाब में गंदगी और गोबर से मरीं कई कुंतल मछलियां, पट्टाधारक को भारी नुकसान

Breaking News

विंडमगंज. पत्रकार को पितृ शोक, बीएचयू में उपचार के दौरान पं. रामनारायण मिश्रा का निधन

by JK Gupta
August 7, 2026
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता.... विंढमगंज थाना क्षेत्र के हिराचक गांव निवासी पंडित रामनारायण मिश्रा (90) का शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे...

Read moreDetails

सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह बने राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0....... Sonbhadra । राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio