बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)…..

जरहां वन क्षेत्र के नीमडाड से अवैध रूप से बालू खनन कर परिवहन करते समय एक ट्रैक्टर को बुधवार की अलसुबह वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह व उनकी टीम ने पकड़ कर बन अधिनियम की धारा 41/42 की कार्रवाई कर ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से संबंधितों में हड़कंप मच गया।इस मामले में जांच अधिकारी वन दारोगा राहुल कुमार दुबे को नियुक्त किया गया है।
वन क्षेत्राधिकारी जरहा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की अलसुबह जरिए मुखबिर सूचना मिली कि जरहा नीमडाड के रास्ते एक ट्रैक्टर अवैध खनन कर बालू ले जाया जा रहा हैं सूचना पर तत्काल मौके पर जाया गया तो बालू लदा ट्रैक्टर हत्थे चढ़ गया।मौके पर ट्रैक्टर चालक से जब कागजात मांगे गए तो उसने नहीं दिखा सका ट्रैक्टर को जायका वन कार्यालय लाकर सीज की कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन के आरोप में वन अधिनियम की धारा 41/42की कार्रवाई की गई इसमें मुख्य आरोपी विभूति सिंह पुत्र इंद्रदोमन सिंह निवासी खम हरिया, सहअभियुक्त नसीम पुत्र तौफीक खान निवासी जरहा के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
वन विभाग के सक्रियता के बावजूद इंटीरियल क्षेत्र में लुका छिपी कर खनन की शिकायत मिल रही थी विभाग की सक्रियता से बुधवार की सुबह सफलता मिल ही गई इस कार्रवाई से संबंधितों में हड़कंप मच गया।छापेमारी की टीम में वन क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार सिंह,वन दारोगा श्याम लाल,राहुल दुबे,वन रक्षक सतेंद्र सिंह,राजेंद्र यादव सहित अन्य वन कर्मी शामिल रहे।