• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. डॉटर्स डे पर छात्राओं को स्वच्छता और पोषण के प्रति किया जागरूक

JK Gupta by JK Gupta
September 28, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..इनर व्हील क्लब ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में आयोजित किया विशेष कार्यक्रम


डॉटर्स डे के अवसर पर सोमवार को इनर व्हील क्लब की ओर से जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, उरमौरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष नीतू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, सचिव नीलू अग्रवाल, सदस्य डॉ नेहा सिंह राणा, मधुलिका अग्रवाल ने छात्राओं के साथ केक काटकर उनके साथ समय बिताये। छात्राओं के साथ डॉटर्स डे मनाने के साथ उन्हें स्वच्छता और बेहतर पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ नेहा सिंह ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से हाथों की सफाई, साफ-सफाई की आदतों तथा किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं के बीच पोषण सामग्री का वितरण किया गया। अध्यक्ष नीतू अग्रवाल ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मविश्वास पर ध्यान देना समाज की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ाने के साथ उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

इस मौके पर विद्यालय की हेमलता मिश्रा, जौहर फातिमा, कुसुम यादव, रेखा शुक्ला, आकांक्षा एवं धनंजय गौतम सहित अन्य उपस्थित थे।

Post Views: 14
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

70 साल की हुईं रणबीर की बुआ रीमा जैन, नीतू-करीना ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर कीं तस्वीरें

Next Post

3 उबले अंडे और 2 केला खाकर किया शूटआउट, कार की बैक सीट ने दिलाया ईशा सिंह को सिल्वर मेडल

Next Post
3 उबले अंडे और 2 केला खाकर किया शूटआउट, कार की बैक सीट ने दिलाया ईशा सिंह को सिल्वर मेडल

3 उबले अंडे और 2 केला खाकर किया शूटआउट, कार की बैक सीट ने दिलाया ईशा सिंह को सिल्वर मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.