• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ की महिलाओं ने शुरू की खरीदारी

JK Gupta by JK Gupta
November 12, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र तिवारी…..


इस वर्ष सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा 13 नवम्बर से शुरू हो रही है। छठ पूजा को लेकर छठ व्रती महिलाओं ने छठ पूजा में लगने वाली समाग्री की खरीददारी में जुट गई हैं। गुरुवार को दुद्धी बाजार में सूप, दऊरी, ढकनी, दीया आदि की खरीददारी करने में छठ वर्तधारी महिलाएं जुटी रही। इस साल सूप 200 से 250 रूपये प्रति नग तथा दऊरी 400 से 500 रूपये प्रति नग, ढकनी 30 से 40 रूपये प्रति नग जबकि दीया 12 से 15 रूपये प्रति दर्जन की बिक्री रही।पिछले साल की अपेक्षा करीब 10-15 प्रतिशत दामों में उछाल देखी गई।

बिहार सहित भारत के कई राज्यों में छठ पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। पंचाग के अनुसार छठ पूजा का यह पावन पर्व हर साल कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाया जाता है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना के लिए रखा जाता है।

यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए इस व्रत को रखा जाता है। छठ पूजा का व्रत रखने वाले लोग चौबीस घंटो से अधिक समय तक निर्जल उपवास रखते हैं। छठ पर्व का मुख्य व्रत षष्ठी तिथि को रखा जाता है, लेकिन यह पर्व चतुर्थी से आरंभ होकर सप्तमी तिथि को प्रातः सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद समाप्त होता है।

पहला दिन नहाय खाय; इसका पहला दिन नहाय-खाय से शुरू होता है। इस साल नहाय-खाय का दिन 13 नवम्बर दिन शुक्रवार को है। 

दूसरे दिन खरना ; खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है।इस दिन महिलाएं दिन भर व्रत रहती हैं और शाम को नदियों, सरोवरों के आसपास अपना बेदी बनाती हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर देर शाम घर लौट जाती हैं उस घर पर मीठा भोजन करने का प्रावधान है।खरना इस साल 14 नवंबर दिन शनिवार को है।

तीसरा दिन संध्या अर्घ्य व थाला पर रात्रि जागरण; छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य का होता है। इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा की जाती है। इस दिन व्रती घाट पर आते हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।इसके बाद थाला पर बैठ कर रातभर छठी मईया की पूजा की जाती हैं।इस साल छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 15 नवंबर दिन रविवार को दिया जाएगा।

चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पारन; चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और व्रत का पारण का होता है। इस साल 15 नवम्बर दिन सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. लोक आस्था के महापर्व छठ का कल से होगा शुभारंभ, घाटों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी

Next Post

रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Next Post

रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Related Posts

  • रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
  • चुर्क. लोक आस्था के महापर्व छठ का कल से होगा शुभारंभ, घाटों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी चुर्क. लोक आस्था के महापर्व छठ का कल से होगा शुभारंभ, घाटों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी
  • दुद्धी. रेलगाड़ी ‘त्रिवेणी एक्सप्रेस’ का संचालन पुनः पूर्ववत नियमित रूप से शुरू कराने की मांग दुद्धी. रेलगाड़ी ‘त्रिवेणी एक्सप्रेस’ का संचालन पुनः पूर्ववत नियमित रूप से शुरू कराने की मांग
  • शक्तिनगर. चोरी के 70 लीटर डीजल और बोलेरो कैंपर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार शक्तिनगर. चोरी के 70 लीटर डीजल और बोलेरो कैंपर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
  • सोनभद्र. 2027 चुनाव से पहले विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सर्वे में 81.7% ने दोबारा मौका देने को लेकर दी नकारात्मक राय, नए चेहरे को प्राथमिकता सोनभद्र. 2027 चुनाव से पहले विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सर्वे में 81.7% ने दोबारा मौका देने को लेकर दी नकारात्मक राय, नए चेहरे को प्राथमिकता
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement