• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. रेलगाड़ी ‘त्रिवेणी एक्सप्रेस’ का संचालन पुनः पूर्ववत नियमित रूप से शुरू कराने की मांग

JK Gupta by JK Gupta
November 12, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र तिवारी……


बरवाडीह से बरेली तक चलने वाली महत्वपूर्ण रेलगाड़ी ‘त्रिवेणी एक्सप्रेस’ का संचालन पुनः पूर्ववत नियमित रूप से शुरू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कमेटी ने आवाज बुलंद की। जिला कांग्रेस कमेटी, सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा प्रभारी सारद पनिका के नेतृत्व में रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि त्रिवेणी एक्सप्रेस सोनभद्र, दुद्धी, रेणुकूट, चोपन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों यात्रियों के आवागमन का एक प्रमुख साधन है। इस ट्रेन के माध्यम से क्षेत्र के आम नागरिकों, मजदूरों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित उत्तराखंड व अन्य क्षेत्रों में आने-जाने में काफी सुविधा मिलती थी। कोविड काल से इस ट्रेन का संचालन प्रभावित होने और पूर्ववत सुविधा उपलब्ध न होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।https://sonebhadralive.in/?p=553623

कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए त्रिवेणी एक्सप्रेस को तत्काल 15 दिनों के भीतर पुनः नियमित रूप से संचालित किया जाए, अथवा इसके स्थान पर दुद्धी नगर व आसपास के स्टेशनों से होते हुए लखनऊ तक किसी अन्य एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जाए।

ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित 15 दिनों के भीतर ये मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आम जनमानस, किसान, मजदूर, विद्यार्थी और व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेल मंत्री व रेल विभाग की होगी।

इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सारद पनिका,पूनम पठारी, निरंजना देवी, अनुराधा, लक्ष्मी नारायण गुप्ता,वेद प्रकाश,गंभीरा प्रसाद, चन्द्रदेव गौड़, राम मनोहर नोरके, चंन्द्रावती, अशोक यादव,रामप्रताप, अर्जुन पनिका सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 20
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

शक्तिनगर. चोरी के 70 लीटर डीजल और बोलेरो कैंपर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

  • शक्तिनगर. चोरी के 70 लीटर डीजल और बोलेरो कैंपर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार शक्तिनगर. चोरी के 70 लीटर डीजल और बोलेरो कैंपर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
  • सोनभद्र. 2027 चुनाव से पहले विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सर्वे में 81.7% ने दोबारा मौका देने को लेकर दी नकारात्मक राय, नए चेहरे को प्राथमिकता सोनभद्र. 2027 चुनाव से पहले विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सर्वे में 81.7% ने दोबारा मौका देने को लेकर दी नकारात्मक राय, नए चेहरे को प्राथमिकता
  • सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण
  • बीजपुर. छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट का कार्य जोरों पर बीजपुर. छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट का कार्य जोरों पर
  • सोनभद्र. जनसेवा केंद्रों को बनाया साइबर ठगी का जरिया, लाखों के फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार सोनभद्र. जनसेवा केंद्रों को बनाया साइबर ठगी का जरिया, लाखों के फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement