• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट का कार्य जोरों पर

JK Gupta by JK Gupta
November 12, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा….


पति की दीर्घायु और संतान की सुख-समृद्धि के लिए व्रती महिलाएं करेंगी सूर्यदेव की उपासना, घाटों पर साफ-सफाई और रंग-रोगन शुरू


लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बीजपुर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। पति की दीर्घायु, संतान की खुशहाली और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाए जाने वाले इस चार दिवसीय महापर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और पूजा स्थलों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन, समतलीकरण तथा सजावट का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।

एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित सूर्यकुंड, शिव मंदिर, ग्राम सभा जरहा के अजीरेश्वर धाम सरोवर तट, बीजपुर दूदहिया माता मंदिर, सब्जी मंडी, शांतिनगर, महुली, रजमिलान सहित अन्य गांवों के सरोवरों और कुओं के आसपास तैयारियां की जा रही हैं। घाटों को आकर्षक बनाने के लिए रंग-रोगन के साथ झालर और लाइटें लगाई जा रही हैं। वहीं, व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों का समतलीकरण एवं साफ-सफाई भी कराई जा रही है।

अजीरेश्वर धाम जरहा, एनटीपीसी सूर्यकुंड और शिव मंदिर सहित प्रमुख छठ घाटों पर प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिजनों के साथ पहुंचकर भगवान सूर्य की उपासना करती हैं। इसे देखते हुए पूजा समितियों और स्थानीय लोगों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। पहले दिन व्रती महिलाएं स्नान के बाद लौकी, चावल और चना दाल का सात्विक भोजन ग्रहण करेंगी। शनिवार को खरना के दिन पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद रविवार को निर्जला व्रत रखकर घरों में ठेकुआ सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद तैयार किए जाएंगे।

शाम को व्रती महिलाएं फल, फूल, नारियल, गन्ना और पूजन सामग्री से सजे सूप के साथ छठ घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं, सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। छठ महापर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. जनसेवा केंद्रों को बनाया साइबर ठगी का जरिया, लाखों के फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण

Next Post

सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण

Related Posts

  • सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण
  • सोनभद्र. जनसेवा केंद्रों को बनाया साइबर ठगी का जरिया, लाखों के फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार सोनभद्र. जनसेवा केंद्रों को बनाया साइबर ठगी का जरिया, लाखों के फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार
  • सोनभद्र. मछुआ समुदाय के पट्टा अधिकार बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन सोनभद्र. मछुआ समुदाय के पट्टा अधिकार बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
  • सोनभद्र. ई-रिक्शा चालकों ने एसपी से लगाई गुहार, धर्मशाला चौराहे तक संचालन की मांगी अनुमति सोनभद्र. ई-रिक्शा चालकों ने एसपी से लगाई गुहार, धर्मशाला चौराहे तक संचालन की मांगी अनुमति
  • बीजपुर. कवि प्रदुम्न त्रिपाठी का हुआ सारस्वत अभिनंदन, सोनभद्र के साहित्यकारों में हर्ष बीजपुर. कवि प्रदुम्न त्रिपाठी का हुआ सारस्वत अभिनंदन, सोनभद्र के साहित्यकारों में हर्ष
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement