• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ई-रिक्शा चालकों ने एसपी से लगाई गुहार, धर्मशाला चौराहे तक संचालन की मांगी अनुमति

JK Gupta by JK Gupta
November 12, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0…..


पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों चालकों ने पुलिस लाइन पहुंचकर सौंपा ज्ञापन


प्रतिबंध से रोजी-रोटी पर संकट और यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक बोझ


Sonbhadra । जिले में ई-रिक्शा संचालन को लेकर चल रही समस्या के समाधान की मांग को लेकर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों ई-रिक्शा चालक चुर्क रामलीला मैदान से जुलूस के रूप में पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर ई-रिक्शा का संचालन पूर्व की भांति धर्मशाला चौराहे तक किए जाने की अनुमति देने की मांग उठाई।

इस दौरान पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि ई-रिक्शा चालक बैंक से ऋण लेकर वाहन खरीदते हैं और इसी के माध्यम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बैंक की किस्तों का भुगतान भी इसी कमाई से होता है। ऐसे में रॉबर्ट्सगंज से आगे ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाए जाने से चालकों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध का खामियाजा आम जनता को भी भुगतना पड़ रहा है और यात्रियों को दोहरा किराया देना पड़ रहा है।

ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि पहले वे धर्मशाला चौराहे तक सवारियां लेकर जाते थे, जिससे मरीजों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य यात्रियों को काफी सहूलियत मिलती थी। लेकिन वर्तमान में उन्हें निर्धारित सीमा से आगे जाने से रोका जा रहा है।

वहीं पूर्व चेयरमैन चुर्क सईद कुरैशी ने कहा कि संबंधित मार्ग पर अन्य बड़े वाहन और निजी बसें भी संचालित होती हैं। सड़क किनारे बसों के खड़े होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है, लेकिन कार्रवाई केवल ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ की जा रही है। उन्होंने इसे चालकों के साथ असमान व्यवहार बताते हुए निष्पक्ष व्यवस्था लागू करने की मांग की।

ई-रिक्शा चालकों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि उनकी आजीविका और आम जनता की आवागमन संबंधी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला चौराहे तक संचालन की अनुमति दी जाए। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने और प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार वाहन चलाने के लिए तैयार हैं।

चालकों ने प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान कर राहत प्रदान करने की अपील की।

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. कवि प्रदुम्न त्रिपाठी का हुआ सारस्वत अभिनंदन, सोनभद्र के साहित्यकारों में हर्ष

Next Post

सोनभद्र. मछुआ समुदाय के पट्टा अधिकार बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Next Post

सोनभद्र. मछुआ समुदाय के पट्टा अधिकार बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Related Posts

  • सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण
  • बीजपुर. छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट का कार्य जोरों पर बीजपुर. छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट का कार्य जोरों पर
  • सोनभद्र. जनसेवा केंद्रों को बनाया साइबर ठगी का जरिया, लाखों के फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार सोनभद्र. जनसेवा केंद्रों को बनाया साइबर ठगी का जरिया, लाखों के फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार
  • सोनभद्र. मछुआ समुदाय के पट्टा अधिकार बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन सोनभद्र. मछुआ समुदाय के पट्टा अधिकार बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
  • बीजपुर. कवि प्रदुम्न त्रिपाठी का हुआ सारस्वत अभिनंदन, सोनभद्र के साहित्यकारों में हर्ष बीजपुर. कवि प्रदुम्न त्रिपाठी का हुआ सारस्वत अभिनंदन, सोनभद्र के साहित्यकारों में हर्ष
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement