Last Updated:
Reema Jain 70th Birthday: राज कपूर की बेटी और करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के 70वें जन्मदिन पर कपूर खानदान ने खास अंदाज में बधाई दी है. नीतू कपूर से लेकर करीना कपूर और रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन पर प्यार बरसाया है. जानिए रीमा जैन के बर्थडे सेलिब्रेशन की पूरी डिटेल्स.
रीमा जैन(फोटो साभार-instagram@kareenakapoorkhan)
Kapoor Family Celebrates Reema Jain Birthday: इंडियन सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की सबसे छोटी बेटी रीमा जैन अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं. रीमा जैन रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर की सगी बुआ हैं. इस खास मौके पर पूरे कपूर परिवार और बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने उन पर जमकर प्यार लुटाया है.
सोशल मीडिया पर उनके रिश्तेदार और बॉलीवुड सितारे पुरानी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं.
करीना और नीतू कपूर ने शेयर कीं खास यादें
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो शेयर किया है. इसमें कपूर फैमिली के कई खुशहाल पल देखने को मिल रहे हैं. करीना ने लिखा कि उनकी रीमा बुआ सबकी जिंदगी को और भी ज्यादा खुशहाल बनाती हैं. वहीं नीतू कपूर ने रीमा जैन के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा कि टीनएज से लेकर आज तक उन्होंने बहुत सारे पल साथ बिताए हैं.
View this post on Instagram
