Commonwealth Games 2026 Day 4 live: नमस्ते न्यूज18 हिंदी स्पोर्ट्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज चौथा दिन है. चौथे दिन भारत की तरफ से कई बड़े एथलीट एक्शन दिखेंगे. दिन की शुरुआत में वेटलिफ्टिंग से अच्छी खबर आई. पुरुषों की 60 किग्रा कैटेगरी में ऋषिकांत सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. ऋषिकांत ने 121 किलोग्राम स्नैच और 143 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क के साथ कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर पदक पक्का किया. दिन के अन्य मुकाबलों में सबसे बड़ा इवेंट मीराबाई चानू का होगा. चानू महिला वेटलिफ्टिंग में 48 किलोग्राम भार में प्रतिस्पर्धा करेंगी. इसके अलावा बॉक्सिंग में प्रीति राउंड ऑफ 16 के मुकाबले के लिए रिंग में उतरेंगी. CWG 2026 के चौथे दिन होने वाले सभी इवेंट से जुड़ी पल-पल की जानकारी इस ब्लॉग में मलेगी.
CWG 2026 Day-4 Live: दूसरे प्रयास में ही किया कमाल
मुकाबले की शुरुआत मीराबाई के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. उन्होंने प्रतियोगिता की सबसे ऊंची शुरुआती लिफ्ट 82 किलोग्राम चुनी, लेकिन पहले प्रयास में इसे सफल नहीं बना सकीं. इससे भारतीय प्रशंसकों को थोड़ी निराशा जरूर हुई. हालांकि, दूसरे प्रयास में मीराबाई ने शानदार वापसी की. उन्होंने 82 किलोग्राम का वजन आसानी से उठाया और इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अपने तीसरे प्रयास में वजन बढ़ाकर 85 किलोग्राम कर दिया. उन्होंने इस लिफ्ट को भी बिना किसी परेशानी के पूरा किया और एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बेहतर कर दिया. उनके प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि वह इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी दावेदार हैं.
CWG 2026 Day-4 Live: मीराबाई ने तोड़ा स्नैच में गेम्स रिकॉर्ड
भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर अपना दबदबा दिखाते हुए नया इतिहास रच दिया. महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के स्नैच मुकाबले में उन्होंने 85 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. मीराबाई ने यह लिफ्ट अपने तीसरे प्रयास में पूरी की. इसके साथ ही उन्होंने गोल्ड मेडल की दावेदारी भी पेश कर दी है.
CWG 2026 Day-4 Live: एक्शन में मीराबाई चानू
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब वह पल आ गया है, जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था. भारत की स्टार वेटलिफ्टर और टोक्यो ओलंपिक 2020 की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू जल्द ही महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में अपना अभियान शुरू करेंगी. मीराबाई कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक तीन पदक जीत चुकी हैं, जिनमें पिछले दो संस्करणों के दो स्वर्ण पदक भी शामिल हैं. ऐसे में ग्लासगो में उनसे लगातार तीसरी बार गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है.
CWG 2026 Day-4 Live: तैराकी टीम फाइनल में पहुंची
भारतीय तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 4×200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली. डी शशिकुमार, अनीश गौड़ा, आर्यन नेहरा और श्रीहरि नटराज की चौकड़ी ने दूसरे हीट में 7 मिनट 39.48 सेकंड का समय निकाला और तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया. भारत की ओर से पहले लेग में शशिकुमार और दूसरे लेग में अनीश गौड़ा ने बेहतरीन तैराकी की. दोनों के प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम चार टीमों के इस हीट में तीसरे स्थान पर बनी रही और फाइनल की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा.
CWG 2026 Day-4 Live: पुरुष 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग की फाइनल स्टैंडिंग्स
मोहम्मद अनीक कासदान (मलेशिया) – 273 किग्रा (121 किग्रा स्नैच + 152 किग्रा क्लीन एंड जर्क)
ऋषिकांत सिंह चानाम्बम (भारत) – 264 किग्रा (121 किग्रा स्नैच + 143 किग्रा क्लीन एंड जर्क)
जोशुआ म्बोया (केन्या) – 260 किग्रा (115 किग्रा स्नैच + 145 किग्रा क्लीन एंड जर्क)
CWG 2026 Day-4 Live: गोल्ड से चूक गए ऋषिकांत
ऋषिकांत सिंह ने गोल्ड मेडल पक्का करने के लिए पूरा प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. उन्होंने अपने अंतिम क्लीन एंड जर्क प्रयास में बढ़त हासिल करने के लिए 151 किलोग्राम वजन चुना. ऋषिकांत ने पूरी ताकत झोंकते हुए क्लीन तो किसी तरह पूरा कर लिया, लेकिन जर्क के लिए बारबेल को उठा नहीं सके. वह वजन को सिर के ऊपर लॉकआउट नहीं कर सके और उनका अंतिम प्रयास असफल रहा. इसी के साथ ऋषिकांत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
CWG 2026 Day-4 Live: भारत को दूसरा पदक, ऋषिकांत की चांदी
भारत को ऋषिकांत सिंह ने दूसरा पदक दिलाया है. भारतीय वेटलिफ्टर ने स्नैच में गेम्स रिकॉर्ड बनाया. हालांकि, क्लीन एंड जर्क में वह मलेशिया के स्टार से पिछड़ते दिखे. इसलिए उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा. ऋषिकांत ने अपने अंतिम प्रयास में 151 किलोग्राम उठाने की कोशिश की, लेकिन क्लीन सफल होने के बाद जर्क पूरा नहीं कर सके. ऋषिकांत ने 121 किलोग्राम स्नैच और 143 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क के साथ कुल 264 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता. वहीं, मलेशिया के अनीक कासदान ने क्लीन एंड जर्क में 152 किलोग्राम की सफल लिफ्ट लगाई. उन्होंने कुल 270 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
CWG 2026 Day-4 Live: क्लीन एंड जर्क में 145 किलोग्राम से शुरुआत करेंगे ऋषिकांत
स्नैच में रिकॉर्ड बनाने के बाद अब भारतीय वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह क्लीन एंड जर्क की शुरुआत 145 किलोग्राम से करेंगे. उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 152 किलोग्राम का है, जो उन्होंने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में बनाया था. वहीं, मलेशिया के अनीक कासदान, जिन्हें क्लीन एंड जर्क में अधिक मजबूत माना जाता है, अपने अभियान की शुरुआत 150 किलोग्राम से करेंगे. मौजूदा स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि 155 किलोग्राम या उससे अधिक की सफल क्लीन एंड जर्क लिफ्ट इस मुकाबले में गोल्ड मेडल का फैसला कर सकती है.
CWG 2026 Day-4 Live: स्नैच में ऋषिकांत का रिकॉर्ड प्रदर्शन
भारतीय वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 121 किलोग्राम स्नैच उठाया और कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही उन्होंने अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन भी बराबर कर लिया. ऋषिकांत की यह लिफ्ट शानदार रही. उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ वजन को कैरी किया और बिना किसी गलती के टॉप स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. उन्होंने इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से भारत की पदक की उम्मीदें भी जगाई हैं.
CWG 2026 Day-4 Live: मलेशियाई स्टार ने की बराबरी
मलेशिया के वेटलिफ्टर ने भी 121 किलोग्राम स्नैच उठाकर ऋषिकांत सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. स्क्वाट पोजिशन में लंबे समय तक संतुलन बनाए रखने के बावजूद उन्होंने बेहतरीन संयम दिखाते हुए लिफ्ट सफलतापूर्वक पूरी की. अब स्नैच के बाद दोनों खिलाड़ी 121-121 किलोग्राम के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं. ऐसे में क्लीन एंड जर्क में गोल्ड मेडल के लिए दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.
CWG 2026 Day-4 Live: लॉन बॉल्स में भारतीय महिला टीम को मिली हार
लॉन्स बॉल प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम को नामीबिया के खिलाफ मिली. पहला सेट 7-5 से गंवाने के बाद भारत ने दूसरा सेट 10-1 से जीता था, लेकिन टाई ब्रेकर में टीम ने मैच को गंवा दिया.
CWG 2026 Day-4 Live: दूसरे सेट में भारत ने 10-1 से जीता मैच
नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में पहला सेट गंवाने के बाद भारत ने 10-1 से दूसरा सेट अपने कर लिया है. इस तरह अब मैच टाई ब्रेकर में पहुंच गया है.
CWG 2026 Day-4 Live: लॉन बॉल्स के पहले सेट में नामीबिया ने भारत को 7-5 से हराया
शुरुआत एंड में बढ़त बनाने के बाद भारत नामीबिया के खिलाफ अंतिम एंड पिछड़ गई, जिससे उसे 7-5 से हार का समाना करना पड़ा. बता दें कि लॉन बॉल्स के हर सेट में पांच एंड होते हैं. हर एंड में पांच-पांच एटेंप्ट होता है. ऐसे अब भारतीय खिलाड़ियों को दूसरा सेट जीतकर गेम को टाई ब्रेकर में ले जाना होगा.
CWG 2026 Day-4 Live: पहले सेट में भारत को मिला 5 अंक
नामीबिया के खिलाफ लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने पहले सेट में अपना दबदबा बनाते हुए 5 अंक अपने नाम किया.
CWG 2026 Day-4 Live: लॉन बॉल्स में भारत और नामीबिया का मैच शुरू
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारत का नामीबिया के साथ मुकाबला शुरू हो गया है. पहले सेट के खेल में स्कोर अभी बराबरी पर है.
CWG 2026 Day-4 Live: बॉक्सिंग में प्रीति पवार पर रहेगी सबकी नजर
प्रीति पवार, जादुमनी सिंह और आदित्य प्रताप यादव आज भारत की तरफ से बॉक्सिंग अभियान को आगे बढ़ाएंगे.
CWG 2026 Day-4 Live: भारतीय खिलाड़ियों के इवेंट का पूरा शेड्यूल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथा भारतीय खिलाड़ियों के सभी इवेंट का शेड्यूल-
SUPER SUNDAY!
An action packed day awaits us at the Glasgow 2026 Commonwealth Games. Here’s the lineup –
Bowls – Women’s pair – India vs Namibia – 13:00 IST
Bowls – Men’s Singles – Puthul Sonowal vs Shaun James – 19:15 IST
Bowls – Women’s Pair – India vs England – 22:05 IST… pic.twitter.com/4pVV5u1D28
— Team India (@WeAreTeamIndia) July 26, 2026
CWG 2026 Day-4 Live: जिमनास्टिक्स ऑल-अराउंड फाइनल में प्रणति नायक
पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल: तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह शाम 4.30 बजे से शुरू होगा, जबकि महिलाओं का ऑल-अराउंड फाइनल में प्रणति नायक, निष्का अग्रवाल, प्रतिष्ठा सामंत और इशिता रेवाले रात 10.30 बजे नजर आएंगी.
CWG 2026 Day-4 Live: तैराकी में भारतीय खिलाड़ियों का इवेंट
पुरुषों की चार गुणा 200 मी फ्रीस्टाइल रिले हीट में श्रीहरि नटराज, आर्यन नेहरा, अनीश गौड़ा और धक्षन शशिकुमार शाम 4.39 बजे एक्शन में दिखेंगे. फाइनल रात 1.56 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं).
CWG 2026 Day-4 Live: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू पर रहेगी नजर
वेटलिफ्टिंग में भारत को मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद होगी. वेटलिफ्टिंग में आज भारतीय एथलीटों का इवेंट.
पुरुष 60 किग्रा फाइनल: ऋषिकांत सिंह दोपहर 2.00 बजे
महिला 48 किग्रा फाइनल: मीराबाई चानू शाम 6.30 बजे
पुरुष 65 किग्रा फाइनल: राजा मथुपंडी रात 11.00 बजे.







