• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UPPSC PCS 2025: यूपी पीसीएस इंटरव्यू कल से, साथ लेकर जाएं ये डॉक्यूमेट्स

Admin by Admin
September 27, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UPPSC PCS 2025: यूपी पीसीएस इंटरव्यू कल से, साथ लेकर जाएं ये डॉक्यूमेट्स


UPPSC PCS 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 में सफल घोषित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू का इंतजार अब खत्म होने वाला है. आयोग की ओर से पीसीएस 2025 के इंटरव्यू सोमवार, 28 सितंबर 2026 से शुरू किए जाएंगे. इंटरव्यू का आयोजन 28 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा. इस दौरान कुल 19 कार्यदिवसों में अभ्यर्थियों के इंटरव्यू दो पालियों में होंगे.

पहली पाली का इंटरव्यू सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरी पाली में अभ्यर्थियों का इंटरव्यू दोपहर 2:00 बजे से आयोजित किया जाएगा. अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए निर्धारित समय से पहले आयोग परिसर में पहुंचना होगा.

2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल

आयोग ने 17 सितंबर 2026 को पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया था. इसके बाद आयोग ने 812 पदों के लिए कुल 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया है. पीसीएस मुख्य परीक्षा में कुल 10,284 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 28 प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. कुल रिक्तियों की संख्या 814 बताई गई है. इनमें से दो पदों पर अभ्यर्थियों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8:00 बजे और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे आयोग परिसर, प्रयागराज स्थित सरस्वती भवन में पहुंचना होगा.

अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित सभी अंकतालिकाओं, उपाधियों और प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां लेकर जाना अनिवार्य है. इसके अलावा संबंधित पद के लिए मांगे गए अन्य जरूरी दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे.

आयोग ने जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित होने का प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र समेत विभिन्न दस्तावेजों के निर्धारित प्रारूप की PDF फाइल वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है.

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन से संबंधित प्रिंटआउट और यदि कोई अभिलेख पहले जमा नहीं किया गया है तो उसे भी इंटरव्यू के दौरान प्रस्तुत करना होगा. जरूरी प्रमाण पत्र या दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे इंटरव्यू से पहले सभी मूल दस्तावेज और उनकी आवश्यक प्रतियां अच्छी तरह तैयार कर लें.



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Asian Games: इंग्लैंड में पढ़ाई, भारत में बिजनेस और ट्रैक पर ब्रॉन्ज… भारत की नई उड़ान परी हरिता भद्रा से मिलिए

Next Post

चोपन. Breaking हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

Next Post

चोपन. Breaking हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.