• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
October 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News


यूपी के अंबेडकरनगर में हैरान-परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला दूसरी शादी करने जा रही थी। पहले को जब इसकी जानकारी हुई तो वह पुलिस लेकर पहुंच गया। 

Ambedkarnagar News: अभी तक आपने दूल्हे को दूसरी-तीसरी शादी की खबर पाकर पत्नियों के पुलिस लेकर पहुंचने के किस्से सुने और देखें होंगे, लेकिन यूपी के अंबेडकरनगर में इससे उलट मामला सामने आया है। यहां एक पति ही अपनी पत्नी की शादी की सूचना पाकर पुलिस लेकर पहुंच गया। दरअसल प्रसिद्ध शिवबाबा धाम में रुचि नाम की महिला दूसरे युवक से शादी कर रही थी। उसके पहले पति को जब इस बात की खबर लगी तो वह सीधे पुलिस लेकर आ धमका। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस महिला उसके पहले और दूसरे पति को अकबरपुर कोतवाली ले आई। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत और पंचायत चली। लेकिन बात नहीं बनी।

जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद रुचि और उसका दूसरा पति ससुराल जाने के बजाय अकबरपुर कोतवाली पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बातचीत के बाद पहले पति सूरज ने लिखापढ़ी करते हुए रुचि को दूसरे पति के साथ जाने दिया। इसके बाद महिला अपने दूसरे पति के साथ चली गई। बताया जा रहा है कि सूरज और रुचि का एक बच्चा भी है। दोनों ने पहले ही न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर रखी है। हालांकि, तलाक की अर्जी पर न्यायालय का अंतिम आदेश हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद से क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

75 साल के बुजुर्ग संग पत्नी के वीडियो देख लौटा लापता पति

ऐसा ही मामला बीते दिनों औरैया जिले से भी सामने आया। यहां 75 साल के बुजुर्ग का 30 साल की महिला के साथ रिश्ता तय हुआ था। महिला का पति भी कहीं चला गया। सोशल मीडिया पर ब्लॉगर महिला की शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। बुजुर्ग के घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। पत्नी की शादी का वीडियो जब उसके पति ने देखा तो वापस पत्नी के पास पहुंच गया। पति के लौट आने का दावा करते हुए महिला ने बुजुर्ग से शादी करने से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि सगाई का वीडियो देखने के बाद पति घर लौट आए और अब वह उन्हीं के साथ रहेगी। पति के साथ एक-दूसरे को माला पहनाने का वीडियो भी सामने आया है। उधर, बुजुर्ग और उनकी बेटी ने महिला पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सगाई का वीडियो नाटक था।

पति के लौटने पर क्या बोली महिला

पति के घर लौट आने पर महिला ने वीडियो में दावा किया कि उनके पति पहले घर छोड़कर चले गए थे। सगाई का वीडियो देखने के बाद लौट आए। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। उन्होंने रामसुघर के साथ हुई सगाई रद्द होने की बात कही। इसके बाद महिला ने एक और वीडियो साझा किया। इसमें पति को माला पहनाते दिखी और पैर छुए। महिला ने कहा कि जब उनका कोई साथ नहीं दे रहा था, तब उन्होंने बुजुर्ग से शादी करने की बात की थी।





Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

SIWAN NEWS: महाराजगंज के सिसई में शुरू हुआ घोड़ों का मेला, कई राज्यों से पहुंचे घोड़े, बिहार वीडियो न्यूज

Next Post

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का राजनीति में क्या होगा अगला कदम, सोशल मीडिया पर नया ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का राजनीति में क्या होगा अगला कदम, सोशल मीडिया पर नया ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का राजनीति में क्या होगा अगला कदम, सोशल मीडिया पर नया ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement