[ad_1]
बांदा में दो मासूमों के कत्ल के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के बाद की है। इस मामले में पांच आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
Banda News: बांदा के बहुचर्चित नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे महेंद्र पाल वर्मा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस इससे पहले महिला समेत पांच को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार धरना-प्रदर्शन कर रहा था।
नरैनी के नंदवारा निवासी भइयाराम के चार व छह वर्षीय दो बच्चों के शव 30 सितंबर को घर के पास पानी भरे गड्ढे से पड़े मिले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। भइयाराम की तहरीर पर एक अक्तूबर को नौ लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं।
कतीन अक्तूबर को पुलिस ने पनगरा नहर पुलिया के पास हड़हा-कबौली मार्ग से पांच आरोपियों नंदवारा निवासी भवानीदीन, उसका पुत्र अखिलेश, पत्नी श्यामलली, लंबरी उर्फ रामप्रसाद और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया था। सीओ नरैनी प्रवीण कुमार के मुताबिक दो बच्चों की हत्या कर शव गड्ढे में छिपाने के मामले में दो अन्य नामजद पू्र्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा के बेटे महेंद्र पाल उर्फ राजू और ओमकार उर्फ शेरा पुत्र अच्छे लाल की तलाश की जा रही थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। रविवार को दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।
[ad_2]
Source link

