• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
October 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News


कानपुर में लिव-इन में रह रही महिला की पूर्व प्रेमी ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पहले चेहरे पर ईंट मारकर उसे बेसुध किया, फिर बेहोशी की हालत में गला दबाकर जान ले ली। जानकारी के मुताबिक महिला जिसके साथ लिव इन में रहती थी उस पर केस दर्ज करवा देती थी।

कानपुर, संवाददाता। यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चकेरी के सनिगवां में लिव-इन में रह रही 32 वर्षीय महिला की पूर्व प्रेमी ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पहले चेहरे पर ईंट मारकर उसे बेसुध किया, फिर बेहोशी की हालत में गला दबाकर जान ले ली। महिला का शव दो दिन पहले किराये के मकान में तख्त के नीचे पड़ा मिला था। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पूर्व प्रेमी पप्पू पासवान को शनिवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उसकी बेटी के लिए अपशब्द कहते हुए रेप करवाने की धमकी देती थी। जानकारी के मुताबिक महिला जिसके साथ लिव इन में रहती थी उस पर केस दर्ज करवा देती थी।

सनिगवां के स्वर्ण जयंती विहार विस्तार पार्ट-1 स्थित दिनेश चंद्र मिश्रा की कॉलोनी में 32 वर्षीय काजल उर्फ मरजीना करीब 20 दिन पहले किराये पर रहने आई थी। उसके साथ आतिफ कुरैशी भी रहता था, जिसे वह अपना पति बताती थी। 22 अक्टूबर को पड़ोसी आदित्य ने मकान का दरवाजा खुला होने और अंदर से कोई आवाज न आने की जानकारी मकान मालिक को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को महिला का शव तख्त के नीचे मिला। पुलिस के मुताबिक उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

शव की पहचान देवरिया के विशुनपुरा बाजार निवासी परिवार ने अपनी बेटी के रूप में की। इसके बाद उसकी मां और छोटी बहन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं। शनिवार देर शाम वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पप्पू ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घर पर कई लोगों का था आना-जाना

स्थानीय लोगों के मुताबिक, काजल उर्फ मरजीना करीब 15 सालों से सनिगवां में रह रही थी। इस दौरान वह कई जगह किराये पर रही। स्थानीय लोगों का दावा है कि उसके घर पर अक्सर लोगों का आना-जाना रहता था और विवाद भी होते थे। इसके चलते मकान मालिक उससे घर खाली करा लेते थे। जिस मकान में उसका शव मिला, वहां महिला के आतिफ के साथ रहने की सूचना पुलिस को मिली है।

काजल, मरजीना, खुशबू, दीया और हसीना जैसे कई नाम

प्रारंभिक जांच में महिला के अलग-अलग नाम इस्तेमाल करने की जानकारी सामने आई है। उसने हाथ में काजल नाम गुदवा रखा था। इसके साथ ही मरजीना, खुशबू, दीया, हसीना जैसे कई नाम सामने आए हैं। पुलिस को उन्नाव निवासी एक व्यक्ति राज कुमार से महिला की शादी होने की जानकारी मिली। उधर, महिला के आधार कार्ड में राजकुमार का नाम पिता के नाम के रूप में दर्ज होने की बात भी पुलिस बता रही है।

जिसके साथ लिव-इन में रहती उस पर करा देती थी केस

पुलिस ने देर शाम पप्पू ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि काजल के साथ वह भी लिव-इन में रहता था। इधर कुछ दिनों पहले महिला ने उसकी 14 वर्षीय बेटी को धमकी दी थी। तीन दिन पहले उसका पता चला तो मौका देखकर वह घर में घुस गया। पहले उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उसे भी धमकी देने लगी। दोनों के बीच हाथापाई हुई तो उसने ईंट उठाकर मार दी। महिला बेसुध हुई तो गला दबाकर हत्या कर वह भाग निकला।





Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. एक साल से गायब है ट्रांसफार्मर और तार, योजना का नहीं मिला लाभ

Next Post

तनाव के बीच भारत का अलर्ट, सऊदी में एक गलती पड़ सकती है भारी; जानें क्या है चेतावनी, National Hindi News

Next Post
तनाव के बीच भारत का अलर्ट, सऊदी में एक गलती पड़ सकती है भारी; जानें क्या है चेतावनी, National Hindi News

तनाव के बीच भारत का अलर्ट, सऊदी में एक गलती पड़ सकती है भारी; जानें क्या है चेतावनी, National Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement