• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एक साल से गायब है ट्रांसफार्मर और तार, योजना का नहीं मिला लाभ

JK Gupta by JK Gupta
October 25, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..दूर दूसरे ट्रांसफार्मर से हो रही बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों ने उठाए विभाग की निगरानी पर सवाल


रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत मानपुर में ममुआ माइनर पर संगम के घर के पास प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत लगाया गया 10 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले करीब एक वर्ष से गायब है। ट्रांसफार्मर के साथ खंभों पर लगे तार भी गायब हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि इसकी जानकारी विभाग को कब और कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है।

स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार के अनुसार, करीब एक वर्ष पूर्व शाहगंज रजवाहे के पास बिजली का खंभा अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे ट्रांसफार्मर तक आने वाले तार टूट गए। ग्रामीणों ने विभाग में शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बाद में लोगों ने गांव मे लगे दूसरे ट्रांसफार्मर से कनेक्शन ले लिया। इसके बाद ट्रांसफार्मर और तार कब गायब हो गए, किसी को पता नहीं चला।

सवाल यह है कि जमीन से महज दो मीटर की ऊंचाई पर लगे ट्रांसफार्मर और खंभों से तार गायब होने के बावजूद विभाग को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी? क्या उपकरणों की निगरानी और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी? अब ट्रांसफार्मर दोबारा लग जाएगा, लेकिन पहले से गायब सरकारी संपत्ति की भरपाई कौन करेगा और इसकी जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

ग्रामीण अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि दूसरे ट्रांसफार्मर से अधिक दूरी के कारण कम वोल्टेज और तार टूटने की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगवाने के साथ मामले की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

उपखंड अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि जांच के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही ट्रांसफार्मर व तार लगवाने की प्रक्रिया की जाएगी।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

यूपी में बड़े स्तर पर तबादले; कई जिलों के पुलिस कप्तान समेत 20 आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News

जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement