• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का राजनीति में क्या होगा अगला कदम, सोशल मीडिया पर नया ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
October 25, 2026
in मिर्जापुर
0
पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल का राजनीति में क्या होगा अगला कदम, सोशल मीडिया पर नया ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News


Divya Mittal next move: पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के राजनीति में अगले कदम भी तय हो गया है। वह किसी पार्टी के साथ नहीं जाएंगी इसकी घोषणा तो कर चुकी हैं। अब आगे क्या और कैसे करेंगी, इसका ऐलान करने जा रही हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर नई जानकारी साझा की है।

Divya Mittal New announcement: आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति करने का पहले ही ऐलान कर चुकीं दिव्या मित्तल के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं। राजनीति में उतरने की घोषणा सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए करने के बाद अब अगले कदम का ऐलान भी वह सोशल मीडिया के जरिए ही करेंगी। इसका दिन और समय भी तय हो गया है। सोशल मीडिया पर ही इस बारे में नई जानकारी साझा की है। नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी की नगरी मिर्जापुर पहुंचीं दिव्या मित्तल यहीं पर अपने भविष्य की रणनीति का खुलासा करेंगी। भविष्य की रणनीति और योजना के बारे में गुरुवार यानी 15 अक्टूबर की दोपहर एक बजे वह खुलासा करेंगी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए दिव्या ने लिखा कि अपने राजनीतिक सफ़र का अगला क़दम मैं आपके सामने रखूंगी। लिखा कि 15 अक्टूबर 1 बजे, मेरे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर जानिए। उनकी पोस्ट सामने आते ही नई चर्चा भी शुरू हो गई हैं। सबसे ज्यादा मिर्जापुर से ही चुनाव ल़ड़ने और जिले को ही केंद्र बनाने को लेकर चर्चा हो रही है। यह देखना खास होगा कि वह कोई पार्टी बनाकर सीधे चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान करती हैं या राजनीतिक सफर को लेकर कोई दूसरी योजना सामने रखती हैं।

पिछले ही महीने आईएएस की नौकरी से हुईं मुक्त

दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। करीब 13 साल प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद उन्होंने अगस्त 2026 में इस्तीफा दिया था, जिसे सितंबर में स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद 29 सितंबर को उन्होंने राजनीति में आने का ऐलान किया था। उसी दिन उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी। इसके बाद राहुल गांधी से मुलाकात की खबरों, राजा भैया के साथ राह आगे बढ़ाने की चर्चाओं को भी मिर्जापुर आने पर खारिज कर दिया था।

लोगों के बीच रहकर काम करने की इच्छा

उन्होंने साफ किया है कि वह स्वतंत्र रूप से लोगों के बीच काम करना चाहती हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक सेवा के दौरान महसूस किया कि कई बार योजनाओं को मंजूरी और बजट मिलने के बावजूद आम लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। ऐसे में उन्होंने राजनीति के जरिए लोगों की आवाज बनने का फैसला किया है। उन्होंने लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को उठाने के लिए एक स्वतंत्र मंच बनाने की इच्छा भी जताई थी।

मिर्जापुर की डीएम रहीं, चर्चित रहा कार्यकाल

दिव्या मिर्जापुर की जिलाधिकारी रह चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान कई वजहों से चर्चा में रही थीं। ऐसे में उनके इस जिले से राजनीतिक शुरुआत करने या आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की संभावनाओं को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन मिर्जापुर आने पर उनका जगह-जगह स्वागत भी बताता है कि काफी कुछ पहले से तय हो चुका है। माना जा रहा है कि सपा-भाजपा से जुड़े ऐसे नेता उनसे जुड़ सकते हैं जिनका इलाके में प्रभाव है लेकिन अभी पार्टी में किनारे लगाए गए हैं। उनके स्वागत के दौरान भी कई नेता दिखाई दिए थे।





Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

उज्जैन में फिर बुलडोजर ऐक्शन, हनुमान मंदिर के पास बन रहा होटल और दुकानें गिराईं, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post
उज्जैन में फिर बुलडोजर ऐक्शन, हनुमान मंदिर के पास बन रहा होटल और दुकानें गिराईं, Madhya-pradesh Hindi News

उज्जैन में फिर बुलडोजर ऐक्शन, हनुमान मंदिर के पास बन रहा होटल और दुकानें गिराईं, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement