संवाददाता@मनीष कुमार……

विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपूरा गांव निवासी 7 वर्षीय रिद्धू पुत्री पप्पू पासवान आज सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे घर के आंगन में बने सरकारी शौचालय की सात से दस फुट ऊंची छत पर खेलते समय नीचे गिर गई। घटना के समय बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर इकट्ठा हुए और तत्काल निजी साधन से उसे सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।

सीएचसी के डॉक्टर मनोहर सिंह की देख रेख में बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के सीने में अंदरूनी चोट के लक्षण पाए गए और प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति चिकित्सकीय रूप से स्थिर बताई गई। जिसके बाद आवश्यक उपचार के बाद बच्ची को डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।परिजनों ने बताया कि चिकित्सक ने निगरानी के लिए कहे और कहा कि यदि सांस लेने में परेशानी, लगातार उल्टी, बेहोशी या तेजी से दर्द हो तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेने को कहां है ।





