संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

म्योरपुर बिकास खंड के ग्राम सभा पिंडारी के सेवका मोड को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग गहदु से टेकुआ सड़क मार्ग लगभग तीन किमी पीडब्ल्यूडी विभाग से बनवाया गया था, जो उखड़ कर गढ्ढे में तब्दील हो गया है जिससे ग्रामीणों को आवागमन के लिए भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को ग्रामीणों ने कई बार शिकायत कर समाधान कराने के लिए कहा लेकिन संबंधितों द्वारा आजतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने अजीज आकर मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया कहा खराब हुई सड़क मार्ग को जल्द मरम्मत कर समस्या समाधान नहीं कराया गया तो हम सब ग्रामीण जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर सोहन जायसवाल,राज कुमारी,सुदामा देवी,बसंती,सीता देवी,फूल कुंवर, बीरमति,फूलवंती ,फूलमती सहित भारी संख्या में ग्रामीण धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।





