• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अमिताभ बच्चन की टॉप रेटिंग वाली 7 फिल्में, जो सिनेमा की दुनिया में हुईं अमर, OTT पर घर बैठे उठा सकते हैं लुत्फ

Admin by Admin
October 1, 2026
in मनोरंजन
0
अमिताभ बच्चन की टॉप रेटिंग वाली 7 फिल्में, जो सिनेमा की दुनिया में हुईं अमर, OTT पर घर बैठे उठा सकते हैं लुत्फ

Advertisement

Advertisement


Last Updated:October 01, 2026, 20:57 IST

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन की एक्टिंग का कोई सानी नहीं है. ‘शोले’ से लेकर ‘चुपके चुपके’ तक, उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी की अमिट छाप छोड़ी है और अपने हर किरदार से दर्शकों से दिलों को जीता है. अमिताभ बच्चन की टॉप आईएमडीबी रेटिंग वाली 7 क्लासिक फिल्में इन दिनों ओटीटी पर धूम मचा रही हैं, जिन्हें आप घर पर बैठकर आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं. ये सभी मूवीज अलग-अलग डिजिटल प्लेफॉर्म्स पर अवेलेबल हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने 5 दशक से ज्यादा लंबे करियर में हर तरह के किरदारों को पर्दे पर अमर किया है. ‘एंग्री यंग मैन’ से लेकर सीरियस रोल तक, उनकी फिल्मों का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है. आज हम आपको अमिताभ बच्चन की हाईएस्ट आईएमडीबी रेटिंग वाली 7 फिल्मों के नाम बताते हैं, जिनका लुत्फ आप घर बैठे ओटीटी पर उठा सकते हैं.

Advertisement
Advertisement

चुपके चुपके: यह 90 के दशक से पहले की सबसे बेहतरीन और साफ-सुथरी फैमिली कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाती है. ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, जया भादुड़ी और ओम प्रकाश ने मुख्य किरदार निभाए थे. फिल्म की कहानी परिमल (धर्मेंद्र) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सख्त जीजाजी को बेवकूफ बनाने के लिए ड्राइवर बन जाता है. इस पूरी योजना में उसका प्रोफेसर दोस्त सुकुमार (अमिताभ बच्चन) भी शामिल हो जाता है. 8.3 आईएमडीबी रेटिंग वाली यह मूवी जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है. (फोटो साभार: IMDb)

आनंद: ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, सुमित्रा सन्याल और रमेश देव मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक कैंसर से पीड़ित मरीज आनंद (राजेश खन्ना) और उसके डॉक्टर दोस्त भास्कर बनर्जी यानी बाबूमोशाय (अमिताभ बच्चन) के बीच के गहरे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. गंभीर बीमारी के बावजूद आनंद का हंसमुख अंदाज और जिंदगी जीने का नजरिया हर किसी का दिल जीत लेता है. 8.1 रेटिंग वाली यह मास्टरपीस फिल्म फिलहाल जियो हॉटस्टार पर है. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

शोले: यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की कालजयी फिल्मों में शुमार है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमजद खान जैसे सितारों की टोली नजर आई थी. इसकी कहानी रामगढ़ के पूर्व पुलिस अफसर ठाकुर बलदेव सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खूंखार डाकू गब्बर सिंह को पकड़ने का काम जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) नाम के दो छोटे अपराधियों को सौंपता है. जय-वीरू की अमर दोस्ती, एक्शन और आइकॉनिक डायलॉग्स से सजी इस फिल्म की IMDb रेटिंग 8.1 है और इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

ब्लैक: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिल छू लेती है. इसमें अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी लीड किरदारों में नजर आते हैं. फिल्म की कहानी मिशेल (रानी मुखर्जी) नाम की एक मूक-बधिर और दृष्टिहीन लड़की पर आधारित है, जिसके जीवन में रोशनी लाने का काम उसका टीचर देवराज सहाय (अमिताभ बच्चन) करता है. अमिताभ का यह किरदार उनके करियर के सबसे बेहतरीन अभिनय में से एक है. 8.1 रेटिंग वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)

पिंक: अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बनी यह कोर्टरूम लीगल थ्रिलर फिल्म आधुनिक समाज में महिलाओं की सुरक्षा के गंभीर मुद्दे को उठाती है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, एंड्रिया तारियांग और अंगद बेदी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. कहानी तीन लड़कियों की है, जो एक रसूखदार लड़के के हमले से खुद को बचाने के बाद कानूनी शिकंजे में फंस जाती हैं. तब रिटायर्ड वकील दीपक सहगल (अमिताभ बच्चन) उनका केस लड़ता है. इस फिल्म की रेटिंग 8 है. इसका लुत्फ आप जियो हॉटस्टार पर उठा सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

दीवार: इस क्राइम-ड्रामा फिल्म में अमिताभ बच्चन ‘एंग्री यंग मैन’ वाले अवतार में नजत आते हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, निरूपा रॉय, परवीन बाबी और नीतू सिंह ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं. कहानी दो सगे भाइयों विजय और रवि के बिल्कुल अलग रास्तों पर आधारित है. बचपन के अन्याय और तंगहाली से तंग आकर विजय (अमिताभ बच्चन) जुर्म की दुनिया चुनता है, जबकि उसका भाई रवि (शशि कपूर) एक ईमानदार पुलिस अफसर बनता है. इस फिल्म की रेटिंग 8 है और इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

अभिमान: ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म इंसानी रिश्तों, अहंकार और ईर्ष्या की परतें खोलती है. फिल्म की स्टारकास्ट में अमिताभ बच्चन, जया भादुड़ी, असरानी और बिंदू शामिल हैं. कहानी एक लोकप्रिय गायक सुबीर (अमिताभ) की है, जो गांव की सीधी-साधी लड़की उमा (जया बच्चन) की सुरीली आवाज से प्रभावित होकर उससे शादी कर लेता है. हालांकि, शादी के बाद जब उमा की कामयाबी सुबीर से आगे निकलने लगती है, तो सुबीर के मन में जलन और अभिमान की भावना जन्म ले लेती है. एसडी बर्मन के यादगार संगीत वाली इस फिल्म को 7.8 रेटिंग मिली है. फिलहाल बिग बी की यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है. (फोटो साभार: यूट्यूब)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 01, 2026, 20:55 IST



Source link

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ग्रेटर नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज! अंधेरे रास्तों से मिलेगी मुक्ति, 6.46 करोड़ से जगमगाएंगे शहर के ये 3 इलाके

Next Post

Nitesh Siwach एशियन गेम्स: घर-घर जाकर दूध बेचने वाले ने रचा इतिहास, 64 साल बाद ग्रीको रोमन कुश्ती में भारत को दिलाया मेडल

Next Post
Nitesh Siwach एशियन गेम्स: घर-घर जाकर दूध बेचने वाले ने रचा इतिहास, 64 साल बाद ग्रीको रोमन कुश्ती में भारत को दिलाया मेडल

Nitesh Siwach एशियन गेम्स: घर-घर जाकर दूध बेचने वाले ने रचा इतिहास, 64 साल बाद ग्रीको रोमन कुश्ती में भारत को दिलाया मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.