• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!

Admin by Admin
October 25, 2026
in मनोरंजन
0
‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!


Last Updated:October 25, 2026, 17:05 IST

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब नया मोड़ आ गया है. दलेर मेहंदी के समर्थन में मंत्री से माफी की मांग करने वाले मीका सिंह ने अब सुबोध उनियाल की तारीफ की है. दरअसल, मंत्री के माफी मांगने के बाद मीका का रुख बदल गया है. उन्होंने कहा कि हर कलाकार सम्मान का हकदार है और उम्मीद जताई कि अब इस विवाद को पीछे छोड़कर सभी आगे बढ़ेंगे.

ख़बरें फटाफट

'हर कलाकार सम्मान का हकदार है', माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुरZoom

मीका सिंह ने किया भाई दलेर मेहंदी का सपोर्ट. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद में अब नया मोड़ आ गया है. दलेर मेहंदी के समर्थन में आवाज उठाने वाले उनके भाई और सिंगर मीका सिंह ने मंत्री के माफी मांगने पर खुशी जाहिर की है. मीका का कहना है कि कलाकारों का सम्मान करना बेहद जरूरी है और उन्हें उम्मीद है कि अब इस मामले को खत्म करके सभी आगे बढ़ेंगे.

मीका सिंह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह सुबोध उनियाल के माफी मांगने की सराहना करते हैं. उन्होंने दलेर मेहंदी को म्यूजिक इंडस्ट्री का सीनियर और सम्मानित कलाकार बताते हुए कहा कि उन्होंने संगीत की दुनिया में बड़ा योगदान दिया है. मीका के मुताबिक, हर कलाकार को इज्जत मिलनी चाहिए और किसी के साथ भी ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए, जिससे उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे.

आखिर क्या है पूरा मामला?

मीका ने उम्मीद जताई कि अब दोनों पक्ष इस विवाद को पीछे छोड़कर आपसी सम्मान और समझदारी के साथ आगे बढ़ेंगे. गौरतलब है कि इससे पहले मीका इस घटना को लेकर मंत्री से काफी नाराज थे. उन्होंने सार्वजनिक रूप से मांग की थी कि सुबोध उनियाल दलेर मेहंदी से माफी मांगें. यह विवाद उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले के दौरान शुरू हुआ था. यहां दलेर मेहंदी अपनी लाइव परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही उनके गाने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. मंत्री ने आरोप लगाया था कि दलेर मेहंदी ठीक से गाना नहीं गा रहे थे और लिप-सिंक करके प्रस्तुति दे रहे थे. उन्होंने यह भी दावा किया था कि सिंगर शराब पीकर कार्यक्रम में आए थे. मंत्री की इन टिप्पणियों के बाद मामला काफी बढ़ गया और सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर चर्चा होने लगी.

भाई के समर्थन में उतरे थे मीका सिंह

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मीका सिंह ने अपने भाई दलेर मेहंदी का खुलकर समर्थन किया था. मीका ने बताया था कि उस समय दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने दर्शकों के लिए करीब डेढ़ घंटे तक परफॉर्म किया. ऐसे में उन पर शराब पीकर आने का आरोप लगाना और सबके सामने इस तरह बात करना गलत था. मीका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अगर किसी कलाकार से कोई गलती होती है, तो उसे सम्मान के साथ समझाया जा सकता है. किसी को मंच पर माइक लेकर सबके सामने डांटना और अपमानित करना सही तरीका नहीं है.

बता दें कि उन्होंने यह भी साफ किया था कि उनकी मंत्री सुबोध उनियाल से कोई निजी दुश्मनी नहीं है. उनकी नाराजगी सिर्फ इस बात को लेकर थी कि दलेर मेहंदी के साथ सार्वजनिक मंच पर ऐसा व्यवहार किया गया. मीका चाहते थे कि मंत्री अपनी टिप्पणी और आरोपों को लेकर अपनी गलती स्वीकार करें और माफी मांगें. अब मंत्री के माफी मांगने के बाद मीका सिंह के बदले रुख से उम्मीद की जा रही है कि यह विवाद जल्द खत्म हो सकता है. मीका ने एक बार फिर साफ किया है कि कलाकारों की इज्जत और उनके काम का सम्मान होना चाहिए.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 25, 2026, 17:05 IST





Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

अंकिता भंडारी केस में मोड़: सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए राजी, Uttarakhand Hindi News

Next Post

Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Next Post
Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement