• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा

Admin by Admin
October 25, 2026
in मनोरंजन
0
सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा

[ad_1]

Last Updated:October 25, 2026, 18:30 IST

सलमान खान की फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाती हैं.भाईजान फिल्म इंडस्ट्री के वो जाने माने अभिनेता हैं, जिनकी फिल्मों का क्रेज आज भी फैंस के सिर चढ़कर बोलता है. खासतौर पर 2000 के दशक में भाईजान ने रोमांस से लेकर एक्शन तक कई ऐसी फिल्में दीं, जिन्हें दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं. इनमें कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं तो कुछ फ्लॉप साबित हुईं. ये फिल्म आप जी5 पर घर बैठे देख सकते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं, जिनकी फिल्मों के रोल फैंस के जहन में बस जाते हैं. सलमान की हर फिल्म का फैंस के बीच क्रेज बना रहता है. लेकिन साल 2000 से 2009 के बीच भी उन्होंने रोमांस, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर कई फिल्मों में काम किया. इनमें कुछ फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला, तो कुछ फैंस का दिल जीतने में नाकामयाब रहीं. अगर ये फिल्में आपने अब तक नहीं देखी हैं, तो आप इन्हें जी5 पर देख सकते हैं.

सलमान खान की 2000 के दशक में तो ऐसी कई फिल्में आई जिनका खूब नाम हुआ था. इनमें ‘तेरे नाम’ से लेकर ‘वांटेड’ तक कई ऐसी फिल्में हैं, जो दर्शकों के बीच आज भी चर्चा में रहती हैं. ऐसी ही पांच फिल्में आप OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. खासतौर पर जी5 पर देखें उनकी ये पांच फिल्में,जिन्हें आप ऑनलाइन घर बैठे देख सकते हैं.

इनमें पहली है, साल 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’. 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच बज बना हुआ था. ‘तेरे नाम’ को उनके करियर की यादगार फिल्मों में गिना जाता है. सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में सलमान ने राधे मोहन का किरदार निभाया था, जबकि भूमिका चावला निरजरा के रोल में नजर आई थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कहानी एक गुस्सैल और बेपरवाह युवक राधे की है, जिसे निरजरा से प्यार हो जाता है. हालांकि, उनकी प्रेम कहानी कई मुश्किलों से गुजरती है और कहानी भावुक मोड़ ले लेती है. सलमान के हेयरस्टाइल, दमदार अभिनय और फिल्म के गानों ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सेमी-हिट रही, लेकिन समय के साथ इसे कल्ट फिल्म जैसा दर्जा मिला. इसे भारत में ZEE5 पर देखा जा सकता है.

दूसरी है, साल 2005 में आई फिल्म मैंने प्यार क्यों किया. फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ और सुष्मिता सेन नजर आई थीं. फिल्म सेमी हिट साबित हुई थी.फिल्म को डेविड धवन लेकर आए थे. इस फिल्म में सलमान एक ऐसे डॉक्टर बने हैं, जो अपने झूठ के जाल में फंस जाता है. हल्की-फुल्की कॉमेडी, गलतफहमियों और रोमांस से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया. बॉक्स ऑफिस पर इसे सेमी-हिट का दर्जा मिला. (फोटो साभार: IMDB)

तीसरी है, सलाम-ए-इश्क निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी ‘सलाम-ए-इश्क’ एक मल्टीस्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसमें सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, जूही चावला, अक्षय खन्ना, आयशा टाकिया, जॉन अब्राहम, विद्या बालन और गोविंदा जैसे कलाकार नजर आए. फिल्म में छह अलग-अलग प्रेम कहानियों को दिखाया गया है, जिनमें रिश्तों की उलझनें, गलतफहमियां और प्यार की ताकत देखने को मिलती है. बड़ी स्टारकास्ट और रोमांटिक कहानी के बावजूद फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. हालांकि, मल्टीस्टारर फिल्मों और अलग-अलग प्रेम कहानियों के शौकीन दर्शक इसे आज भी देख सकते हैं. फिल्म की लिस्टिंग ZEE5 पर मौजूद है.

चौथी है, युवराज. सुभाष घई के निर्देशन में बनी ‘युवराज’ में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, जायद खान और कैटरीना कैफ ने काम किया था. यह फिल्म परिवार, रिश्तों और संपत्ति के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में भाइयों के बीच विरासत को लेकर विवाद पैदा होता है और उन्हें अपने रिश्तों की अहमियत समझने का मौका मिलता है. फिल्म में सलमान खान ने देवेन का किरदार निभाया था. बड़े कलाकारों और भव्य अंदाज के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही. बॉक्स ऑफिस पर इसे फ्लॉप घोषित किया गया. अगर आप सलमान खान की कम चर्चित फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं, तो ‘युवराज’ देख सकते हैं. इसकी उपलब्धता ZEE5 और Prime Video पर देख सकते हैं.

पांचवी हैं, वांटेड साल 2009 में आई ये फिल्म हिट साबित हुई थी. प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी ‘वांटेड’ ने सलमान खान की एक्शन हीरो वाली छवि को नई पहचान दी. फिल्म में उन्होंने राधे का किरदार निभाया, जो एक खतरनाक गैंगस्टर के लिए काम करता है. आयशा टाकिया ने जाह्नवी और प्रकाश राज ने गनी भाई की भूमिका निभाई. तेज रफ्तार एक्शन, दमदार डायलॉग और सलमान के अंदाज ने फिल्म को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया. 18 सितंबर 2009 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 25, 2026, 18:30 IST

[ad_2]

Source link

Views: 50
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

घटना को पीछे छोड़ बढ़ें आगे… सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से की बात, Uttarakhand Hindi News

Next Post

Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Next Post
Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement