• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा

Admin by Admin
October 25, 2026
in मनोरंजन
0
‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा

[ad_1]

Last Updated:October 25, 2026, 19:08 IST

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सलमा हायेक ने अपनी फिल्म ‘फ्रीडा’ के 24 साल पूरे होने पर कई दिलचस्प और संघर्ष भरे किस्से साझा किए हैं. सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शुरुआत में इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने इस प्रोजेक्ट को नामुमकिन बताते हुए इसके फ्लॉप होने की भविष्यवाणी की थी. मैक्सिकन चित्रकार फ्रीडा काहलो के जीवन पर बनी इस फिल्म को लेकर हॉलीवुड में किस तरह की आशंकाएं थीं, मगर पर्दे पर उतरकर यह मूवी मास्टरपीस बन गई.

ख़बरें फटाफट

'फ्रीडा' की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसाZoom

सलमा हायेक ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘फ्रीडा’ को लेकर किया पोस्ट. (फोटो: Instagram@salmahayek)

नई दिल्ली. हॉलीवुड स्टार सलमा हायेक की पॉपुलर फिल्म ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर उन्होंने मूवी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस बायोपिक प्रोजेक्ट के दौरान उन्हें भारी विरोध और संशय का सामना करना पड़ा था. इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनसे साफ कह दिया था कि इस विषय पर फिल्म बनना नामुमकिन है. इसके बावजूद, सलमा के अटूट विश्वास के चलते यह सिनेमाई मास्टरपीस बड़े पर्दे पर साकार हो सकी.

सलमा हायेक ने रविवार को फिल्म की रिलीज के 24 साल पूरे होने के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडस पर फिल्म की कुछ झलकियां साझा कीं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह फिल्म को लेकर शुरुआत में कई तरह की आशंकाएं जताई गई थीं. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘आज ‘फ्रीडा’ की रिलीज के 24 साल पूरे हो गए हैं. एक समय ऐसा था, जब मुझसे कहा गया था कि यह फिल्म कभी नहीं बन पाएगी. कहा गया कि ‘फ्रीडा’ जैसी कहानी हॉलीवुड के लिए आसान नहीं है. यह बहुत ज्यादा मैक्सिकन, बहुत गहन, बहुत राजनीतिक और बहुत अलग है. दूसरे शब्दों में कहें तो लोगों का मानना था कि यह फिल्म सफल नहीं होगी.’

मैक्सिकन चित्रकार फ्रीडा काहलो पर बनी फिल्म

सलमा हायेक का यह बयान उस दौर की याद दिलाता है, जब मैक्सिकन चित्रकार फ्रीडा काहलो के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित कहानी को पर्दे पर उतारने की कोशिश की जा रही थी. हालांकि, फिल्म ने बाद में समीक्षकों की खूब सराहना हासिल की. इससे पहले पिछले साल सितंबर में सलमा हायेक ने फ्रीडा काहलो के जीवन को हमेशा के लिए बदल देने वाली दर्दनाक बस दुर्घटना के 100 साल पूरे होने पर उन्हें याद किया था. एक्ट्रेस ने इस दुर्घटना के बाद फ्रीडा के संघर्ष और उनकी कला के जरिए दुनिया पर छोड़ी गई अमिट छाप को याद करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया था.

18 साल की उम्र में हादसे का शिकार हुई थीं फ्रीडा काहलो

सलमा हायेक ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘सितंबर 1925 में, 100 साल पहले, जब फ्रीडा काहलो महज 18 साल की थीं, तब एक दर्दनाक बस दुर्घटना ने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी. उनके शरीर को असहनीय चोटें आईं और उन्हें कई महीनों तक बिस्तर पर रहना पड़ा. उन्होंने आगे लिखा कि उस एकांत के दौरान, अपने ऊपर लगे शीशे और हाथ में पेंटब्रश के सहारे फ्रीडा ने अपनी आंतरिक दुनिया को तलाशना शुरू किया. जो शुरुआत में दर्द सहने का एक तरीका था, वही आगे चलकर दुनिया के लिए उनकी सबसे बड़ी देन बन गया.’

‘फ्रीडा’ फिल्म को रिलीज के बाद मिली खूब तारीफें

बता दें कि निर्देशक जूली टेमोर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फ्रीडा’ मैक्सिकन चित्रकार फ्रीडा काहलो के जीवन पर आधारित जीवनीपरक ड्रामा है. फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिली और इसने कलाकार के जीवन, संघर्ष तथा उनकी विशिष्ट कलात्मक पहचान को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 25, 2026, 19:08 IST



[ad_2]

Source link

Views: 30
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

बीजपुर. नेमना गांव में कबाड़ चोरों का आतंक, दो सिंचाई पंप और ट्रैक्टर की बैटरी चोरी

Next Post

Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Next Post
Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement