• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत

Admin by Admin
October 25, 2026
in मनोरंजन
0
‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत


Last Updated:October 25, 2026, 15:54 IST

बेयर ग्रिल्स के एडवेंचर शो ‘इंटू द वाइल्ड’ में शिरकत के दौरान अजय देवगन ने अपनी पर्सनल लाइफ के कई अनछुए पहलुओं पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन को याद करते हुए एक ऐसा सच बयां किया था, जो हर किसी के दिल को छू जाता है. एक्टर ने बताया था कि कैसे जवानी के दिनों में बच्चे अपने माता-पिता को कम आंकते हैं, लेकिन खुद पेरेंट्स बनने के बाद उन्हें उनकी असली अहमियत समझ आती है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ एक परफेक्ट फैमिली मैन के तौर पर भी जाने जाते हैं, जो काम के बाद अपना ज्यादातर वक्त परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं. उनके पिता वीरू देवगन बॉलीवुड के दिग्गज स्टंट डायरेक्टर थे, जिन्होंने अजय को एक सफल स्टार बनाने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी. ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ के शो में अजय देवगन ने पिता को याद करते हुए कहा था कि बच्चों को देर से पेरेंट्स की अहमियत समझ आती है.

अजय देवगन ने साल 2021 में एडवेंचर रियलिटी शो ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ में हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने अपने पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी. अजय ने बताया था कि उम्र बढ़ने के साथ बच्चों का अपने माता-पिता को देखने का नजरिया बदल जाता है. खासकर जब वे खुद माता-पिता बनते हैं, तब उन्हें समझ आता है कि उनके माता-पिता ने उनके लिए कितना कुछ किया है. (फोटो साभार: instagram@ajaydevgn)

शो के दौरान होस्ट बेयर ग्रिल्स ने अजय से उनके पिता के निधन के बारे में पूछा. उन्होंने कहा, ‘आपने हाल ही में अपने पिता को खोया है.’ इस पर अजय ने जवाब दिया, ‘हां, दो साल पहले.’ बेयर ग्रिल्स ने कहा कि पिछले दो साल उनके लिए काफी मुश्किल रहे होंगे. (फोटो साभार: instagram@ajaydevgn)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद अजय देवगन ने बताया कि माता-पिता को खोना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन बचपन और युवावस्था में अक्सर बच्चे उनके योगदान को ठीक से समझ नहीं पाते. उन्होंने कहा, ‘अपने माता-पिता को खोना मुश्किल होता है, क्योंकि जिंदगी के 20 साल की उम्र तक आप उनकी परवाह नहीं करते. आपको लगता है कि वे बेवकूफ हैं, उन्हें कुछ नहीं पता और आपको सब कुछ पता है.’ (फोटो साभार: instagram@ajaydevgn)

अजय देवगन ने आगे कहा, ‘लेकिन जब आपके अपने बच्चे होते हैं, तब आपको समझ आता है कि माता-पिता क्या होते हैं. वे आपके लिए सबसे अच्छा चाहते हैं. हालांकि, इस बात को समझने में काफी समय लग जाता है.’ बातचीत के दौरान बेयर ग्रिल्स ने अजय से उनके पिता की बीमारी के बारे में भी पूछा. इस पर एक्टर ने बताया कि वीरू देवगन अल्जाइमर बीमारी से जूझ रहे थे. (फोटो साभार: instagram@ajaydevgn)

उन्होंने कहा, ‘हां, उन्हें अल्जाइमर था. स्टंट की वजह से उन्हें काफी चोटें भी लगी थीं.’ अजय देवगन ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान एक बार उनके पिता को कार के ऊपर से निकलने वाला स्टंट करना था. इस दौरान उनके सिर में चोट लग गई थी. (फोटो साभार: instagram@ajaydevgn)

अजय देवगन ने बताया कि उस दौर में फिल्मों के स्टंट के लिए असली कारों और साधारण कांच का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे चोट लगने का खतरा ज्यादा रहता था. उन्होंने कहा, ‘क्योंकि उस समय असली कांच इस्तेमाल किया जाता था. अब हम टफ ग्लास का इस्तेमाल करते हैं. उससे भी चोट लगती है, लेकिन असली कांच से बहुत ज्यादा चोट लगती है.’ (फोटो साभार: instagram@ajaydevgn)

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन ने इन दिनों अजय देवगन अपनी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. यह उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 23 दिनों में 568 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. (फोटो साभार: instagram@ajaydevgn)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
First Published :

October 25, 2026, 15:51 IST



Source link

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

उत्तराखंड के लोग घुसपैठिया; अखिलेश की क्लिप वायरल, मुलायम सिंह का नाम ले बरसे धामी, Uttarakhand Hindi News

Next Post

Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Next Post
Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Uttar Pradesh News Hindi (पढ़ें 25 अक्तूबर 2026 उत्तर प्रदेश की ताजा खबर)

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement