• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ग्रेटर नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज! अंधेरे रास्तों से मिलेगी मुक्ति, 6.46 करोड़ से जगमगाएंगे शहर के ये 3 इलाके

Admin by Admin
October 1, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
ग्रेटर नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज! अंधेरे रास्तों से मिलेगी मुक्ति, 6.46 करोड़ से जगमगाएंगे शहर के ये 3 इलाके

Advertisement

Advertisement


Last Updated:October 01, 2026, 20:11 IST

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के निवासियों और रात के समय सफर करने वाले वाहन चालकों को एक बड़ी राहत दी है. शहर के यातायात को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए तीन प्रमुख मार्गों पर 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नई डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. कुलेसरा हिंडन ब्रिज एंट्री प्वाइंट से हल्दौनी मोड़, गैलेक्सी वेगा रोटरी से गौड़ सिटी अंडरपास और चार मूर्ति से एक मूर्ति रोटरी तक नई प्रकाश व्यवस्था का जाल बिछाया जा रहा है. इन लाइटों के लगने से न केवल सड़क हादसों में कमी आएगी

ग्रेटर नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, 6.46 करोड़ से जगमगाएंगे शहर के ये 3 इलाकेZoom

ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण की शानदार पहल.

ग्रेटर नोएडा: शहर में रात के समय आवागमन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइट नेटवर्क को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर नई डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना है. इन परियोजनाओं पर कुल करीब 6.46 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. लाइटें लगने के बाद इन मार्गों से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास की सोसायटियों में रहने वाले लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है.

प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल के मुताबिक, कुलेसरा हिंडन ब्रिज एंट्री प्वाइंट से हल्दौनी मोड़ तक करीब 1.50 किलोमीटर लंबे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी. इस हिस्से में 9 मीटर ऊंचे डबल और सिंगल विंग के कुल 108 पोल लगाए जाएंगे. इस काम की अनुमानित लागत करीब 1.75 करोड़ रुपये बताई गई है.

Advertisement
Advertisement

4 किलोमीटर लंबे मार्ग पर भी नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी
इसी तरह गैलेक्सी वेगा रोटरी से गौड़ सिटी अंडरपास और खैरपुर रोटरी से राजेश पायलट रोटरी तक करीब 4 किलोमीटर लंबे मार्ग पर भी नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. इन दोनों हिस्सों में कुल 217 पोल लगाए जाने की योजना है. इस परियोजना पर करीब 98 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. इन मार्गों के आसपास बड़ी संख्या में आवासीय सोसायटियां हैं. ऐसे में रात के समय पर्याप्त रोशनी होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

चार मूर्ति से एक मूर्ति रोटरी तक भी बदलेगी प्रकाश व्यवस्था

स्ट्रीट लाइट योजना का एक अहम हिस्सा ग्रेटर नोएडा एंट्री प्वाइंट के पास चार मूर्ति चौराहे से एक मूर्ति रोटरी तक है. करीब 130 मीटर चौड़ी सड़क पर 9 मीटर ऊंचे कोनिकल आर्च पोल लगाए जाने प्रस्तावित हैं. इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 3.74 करोड़ रुपये है. इस काम के लिए प्राधिकरण की ओर से ई-निविदा जारी की जा चुकी है. वहीं, 28 सितंबर 2026 को प्री-बिड बैठक भी आयोजित की गई है. इससे परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने अधिकारियों को तीनों मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं. प्राधिकरण का कहना है कि नई प्रकाश व्यवस्था से रात में सड़कों पर बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी और लोगों के आवागमन में सुविधा बढ़ेगी. शहर के विस्तार के साथ ग्रेटर नोएडा में नई आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं. ऐसे में प्रमुख मार्गों पर बेहतर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सड़क सुरक्षा और शहरी सुविधाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रस्तावित कार्य पूरे होने के बाद इन प्रमुख रास्तों पर रात के समय सफर करने वाले लोगों को बेहतर रोशनी की सुविधा मिल सकेगी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 01, 2026, 20:11 IST



Source link

Post Views: 3
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Asian Games Schedule Day 14: हॉकी और बॉक्सिंग में गोल्ड पर नजर, तीरंदाजी में भी पदक की उम्मीद, देखें 14वें दिन का पूरा शेड्यूल

Next Post

अमिताभ बच्चन की टॉप रेटिंग वाली 7 फिल्में, जो सिनेमा की दुनिया में हुईं अमर, OTT पर घर बैठे उठा सकते हैं लुत्फ

Next Post
अमिताभ बच्चन की टॉप रेटिंग वाली 7 फिल्में, जो सिनेमा की दुनिया में हुईं अमर, OTT पर घर बैठे उठा सकते हैं लुत्फ

अमिताभ बच्चन की टॉप रेटिंग वाली 7 फिल्में, जो सिनेमा की दुनिया में हुईं अमर, OTT पर घर बैठे उठा सकते हैं लुत्फ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.