• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Asian Games Schedule Day 14: हॉकी और बॉक्सिंग में गोल्ड पर नजर, तीरंदाजी में भी पदक की उम्मीद, देखें 14वें दिन का पूरा शेड्यूल

Admin by Admin
October 1, 2026
in खेल
0
Asian Games Schedule Day 14: हॉकी और बॉक्सिंग में गोल्ड पर नजर, तीरंदाजी में भी पदक की उम्मीद, देखें 14वें दिन का पूरा शेड्यूल

Advertisement

Advertisement


नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 अब अपने अंतिम चरण में है. इवेंट के 13वें दिन भारत की झोली में कुल 65 मेडल हो गए, जिसमें 10 स्वर्ण, 23 रजत और 32 कांस्य पदक शामिल है. प्रतियोगिता के 14वें दिन भारतीय खिलाड़ी रिकर्व तीरंदाजी के टीम सेमीफाइनल मुकाबलों में चुनौती पेश करेंगे, जिसमें धीरज बोम्मादेवरा पर खास नजर रहेगी. इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम हाल के समय के अपने सबसे बड़े मुकाबलों में से एक खेलने उतरेगी, जहां फाइनल में उसका सामना चीन से होगा. टीम का लक्ष्य यह मैच जीतकर लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना होगा.

वहीं, मुक्केबाजी में 14वें दिन तीन स्वर्ण पदक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिनमें लवलीना बोरगोहेन, अंकुश पंघाल और परवीन अपने-अपने फाइनल में रिंग में उतरेंगी. इसके अलावा कुश्ती, कैनो स्लैलम और सेपक टकरा में भी पदक के मौके होंगे. एशियन गेम्स के 14वें भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल और मेडल इवेंट यहां देखें-

एशियन गेम्स 2026 में 14वें दिन शेड्यूल

सुबह 5:30 बजे: सेपक टकरा – महिला क्वाड्रेंट ग्रुप मैच में भारत बनाम थाईलैंड.

सुबह 5:55 बजे: तीरंदाजी – रिकर्व महिला टीम सेमीफाइनल में भारत नाम चीन, इसके बाद कांस्य पदक मुकाबला और फाइनल (यदि वे क्वालीफाई करती हैं).

सुबह 6:00 बजे से: गोल्फ – महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले और टीम राउंड 3 में अदिति अशोक, प्रणवी उर्स और दीक्षा डागर.

सुबह 6:00 बजे से: गोल्फ – पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले और टीम राउंड 3 में वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू.

सुबह 6:20 बजे: ताइक्वांडो – मिश्रित व्यक्तिगत वर्चुअल ताइक्वांडो राउंड ऑफ 16 मैच में कशिश मलिक बनाम लाम सिउ वाई (हांगकांग).

Advertisement
Advertisement

सुबह 6:30 बजे: वॉलीबॉल – पुरुष क्लासिफिकेशन (5वें से 8वें स्थान के लिए) मैच में भारत बनाम दक्षिण कोरिया.

सुबह 6:30 बजे से: ट्रैक साइकलिंग – महिला ओम्नियम स्क्रैच रेस क्वार्टरफाइनल में हर्षिता जाखड़; पुरुष केरिन हीट्स में रोनाल्डो सिंह और डेविड बेकहम; पुरुष मैडिसन फाइनल में हर्षवीर सिंह सेखों और विश्वजीत सिंह.

सुबह 6:30 बजे से: सेलिंग (नौकायन) – गर्ल्स डिंगी, पुरुष डिंगी, महिला विंडसर्फिंग और महिला डिंगी में माही वर्मा, विष्णु सरवनन, कात्या इडा कोएल्हो और नेथ्रा कुमानन.

सुबह 7:08 बजे से: कुश्ती – महिला 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 मुकाबले में दीपांशी बनाम यूई सुसाकी (जापान), इसके बाद रेपेचेज और पदक मुकाबले (यदि वे क्वालीफाई करती हैं).

सुबह 7:25 बजे से: कुश्ती – पुरुष फ्रीस्टाइल 125 किग्रा राउंड ऑफ 16 मुकाबले में रजत रुहल बनाम येदिगे कासिमबेक (कजाकिस्तान), इसके बाद रेपेचेज और पदक मुकाबले (यदि वे क्वालीफाई करते हैं).

सुबह 7:30 बजे: कैनो स्लैलम – महिला और पुरुष कयाक क्रॉस व्यक्तिगत रेस में शिखा चौहान और हितेश केवट, इसके बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और पदक रेस (यदि वे क्वालीफाई करते हैं).

सुबह 7:32 बजे से: कुश्ती – महिला 76 किग्रा राउंड ऑफ 16 मुकाबले में प्रिया बनाम किजी मेदेत (किर्गिस्तान), इसके बाद रेपेचेज और पदक मुकाबले (यदि वे क्वालीफाई करती हैं).

सुबह 8:02 बजे से: कुश्ती – पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा राउंड ऑफ 16 मुकाबले में सुजीत बनाम सैयद उमर ज़ज़ई (अफगानिस्तान), इसके बाद रेपेचेज और पदक मुकाबले (यदि वे क्वालीफाई करते हैं).

सुबह 8:20 बजे: तीरंदाजी – रिकर्व मिश्रित टीम सेमीफाइनल में भारत बनाम जापान, इसके बाद कांस्य पदक मुकाबला और फाइनल (यदि वे क्वालीफाई करते हैं).

सुबह 8:50 बजे: रग्बी सेवेंस – महिला पूल E मैच में भारत बनाम मलेशिया.

सुबह 10:00 बजे: मुक्केबाजी – महिला 75 किग्रा फाइनल (स्वर्ण पदक मुकाबला) में लवलीना बोरगोहेन बनाम बाओ ज़ियी (चीन).

सुबह 10:55 बजे: तीरंदाजी – रिकर्व पुरुष टीम सेमीफाइनल में भारत बनाम ईरान, इसके बाद कांस्य पदक मुकाबला और फाइनल (यदि वे क्वालीफाई करते हैं).

दोपहर 12:00 बजे: सेपक टकरा – पुरुष क्वाड्रेंट सेमीफाइनल में भारत बनाम तय होने वाली टीम (TBD).

दोपहर 2:15 बजे: मुक्केबाजी – महिला 65 किग्रा फाइनल (स्वर्ण पदक मुकाबला) में परवीन बनाम चेन निएन-चिन (चीनी ताइपे).

दोपहर 2:45 बजे: मुक्केबाजी – पुरुष 80 किग्रा फाइनल (स्वर्ण पदक मुकाबला) में अंकुश बनाम किम मिनसोंग.

दोपहर 3:30 बजे: हॉकी – महिला फाइनल (स्वर्ण पदक मुकाबला) में भारत बनाम चीन.



Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Previous Post

उदित नारायण का वो गाना, जो 50 बार हुआ रिजेक्ट, फ्लॉप एक्टर ने पहचानी कद्र, रिलीज होते ही बन गया कल्ट क्लासिक

Next Post

ग्रेटर नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज! अंधेरे रास्तों से मिलेगी मुक्ति, 6.46 करोड़ से जगमगाएंगे शहर के ये 3 इलाके

Next Post
ग्रेटर नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज! अंधेरे रास्तों से मिलेगी मुक्ति, 6.46 करोड़ से जगमगाएंगे शहर के ये 3 इलाके

ग्रेटर नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज! अंधेरे रास्तों से मिलेगी मुक्ति, 6.46 करोड़ से जगमगाएंगे शहर के ये 3 इलाके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.