संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

स्थानीय पुलिस की साइबर टीम द्वारा आवेदक का फ्राड हुआ 5300/- रुपये उसके मूल खाते में वापस कराया है, आवेदक चन्द्र प्रकाश पुत्र भोलानाथ नि0 ग्राम नेमना थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर स्कैनर भेज कर 5300/- रुपये की धनराशि ठग ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करके आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी ।
साइबर अपराध एंव अपराधियों के नियन्त्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के दिशा-निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष बीजपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना बीजपुर की साइबर टीम द्वारा एन सी आर पी पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि जाँच कर उक्त फ्रॉड हुई राशि को होल्ड करा दी गयी।

एन सी आर पी पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को एम आर एम पोर्टल से वापस करने के लिए पत्राचार कर संबंधित बैंक को आवेदक की फ्राड हुई सम्पूर्ण धनराशि 5300/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना बीजपुर की साइबर पुलिस टीम की इस कार्रवाई के लिए प्रशंसा की गई।
साइबर पुलिस टीम ने साइबर अपराध से बचने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्प नम्बर 1930एवं स्थानीय साइबर पुलिस टीम से तत्काल संपर्क कर बचने की अपील की। कार्रवाई टीम में राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय, आरक्षी सरोज अमित कुमार श्रीकृष्ण, साइबर हेल्प डेस्क था बीजपुर महिला आरक्षी निहारीका पाण्डेय शामिल रही।





