• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

KBC 18: जब कोलकाता की सड़कों पर घूमते थे अमिताभ बच्चन, पार्क स्ट्रीट की नाइटलाइफ याद कर भावुक हुए बिग बी

Admin by Admin
October 2, 2026
in मनोरंजन
0
KBC 18: जब कोलकाता की सड़कों पर घूमते थे अमिताभ बच्चन, पार्क स्ट्रीट की नाइटलाइफ याद कर भावुक हुए बिग बी


Last Updated:October 02, 2026, 13:25 IST

Amitabh Bachchan On Kolkata: कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर अमिताभ बच्चन ने कोलकाता की मशहूर पार्क स्ट्रीट से जुड़ी पुरानी यादें शेयर की हैं. बिग बी ने बताया कि दुनिया में कहीं भी पार्क स्ट्रीट जैसा नजारा नहीं है. जानिए बिग बी ने उषा उत्थुप और वहां के नाइटलाइफ कल्चर पर क्या कहा!

जब कोलकाता की सड़कों पर घूमते थे अमिताभ, स्ट्रीट की नाइटलाइफ याद कर हुए भावुकZoom

अमिताभ बच्चन को याद आए कोलकाता के दिन (फोटो साभार-आईएएनएस)

नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18′ के मंच पर महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी पुरानी यादों के पिटारे खोलते रहते हैं. हाल ही में शो के दौरान बिग बी ने कोलकाता शहर और वहां की मशहूर पार्क स्ट्रीट से जुड़ी अपनी कुछ बेहद खूबसूरत यादें शेयर की हैं.

कंटेस्टेंट शौर्ज्य दास से बातचीत करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके शुरुआती दिनों में कोलकाता की नाइटलाइफ कैसी हुआ करती थी और क्यों वह जगह उनके दिल के बेहद करीब है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पार्क से जुड़ी बिग बी की पुरानी यादें

अमिताभ बच्चन ने बताया कि अपने शुरुआती दिनों में जब वह कोलकाता में रहते थे तब पार्क स्ट्रीट रात के मनोरंजन का सबसे बड़ा ठिकाना हुआ करता था. बिग बी ने कहा कि उस एक ही सड़क पर लाइन से 5 से 6 शानदार रेस्टोरेंट हुआ करते थे. उन्होंने आगे कहा कि पूरी दुनिया घूमने के बाद भी उन्होंने ऐसी जगह कहीं नहीं देखी जहां एक ही रोड पर इतने बेहतरीन रेस्टोरेंट एक साथ मौजूद हों. वहां का माहौल और नाइटलाइफ सच में अद्भुत हुआ करती थी.

मशहूर सिंगर्स और लाइव म्यूजिक का क्रेज

कोलकाता के रेस्टोरेंट कल्चर का जिक्र करते हुए बिग बी ने बताया कि उस दौर में वहां लाइव म्यूजिक का बहुत बड़ा क्रेज था. पार्क स्ट्रीट के बड़े रेस्टोरेंट में कई दिग्गज कलाकार परफॉर्म किया करते थे. उन्होंने उषा उत्थुप और लुईस बैंक्स जैसे बड़े नामों का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी गायक अपने हुनर में अव्वल थे. बिग बी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हम तो उन जैसे महान कलाकारों के सामने कुछ भी नहीं हैं.

View this post on Instagram





Source link

Post Views: 6
Previous Post

कांशीराम किसके हैं? राहुल गांधी, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर आजाद, मायावती में क्यों मची है होड़

Next Post

ट्रोल करने वालों को लवलीना बोरगोहेन का करारा जवाब, मेरी कॉम को छोड़ा पीछे, आलोचकों को मारा एशियन गेम्स में गोल्ड पंच

Next Post
ट्रोल करने वालों को लवलीना बोरगोहेन का करारा जवाब, मेरी कॉम को छोड़ा पीछे, आलोचकों को मारा एशियन गेम्स में गोल्ड पंच

ट्रोल करने वालों को लवलीना बोरगोहेन का करारा जवाब, मेरी कॉम को छोड़ा पीछे, आलोचकों को मारा एशियन गेम्स में गोल्ड पंच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.