संवाददाता@विशाल टंडन……

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक केरल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी ने नवीन संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की। इसी क्रम में काशी प्रांत के प्रांत संयोजक अनमोल सोनी को पूर्वी उत्तर क्षेत्र का क्षेत्रीय संयोजक घोषित किया गया।

अनमोल सोनी विद्यार्थी परिषद के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने संगठन में प्रांत सोशल मीडिया संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला विभाग, संयोजक, सोशल मिडिया एक्सपर्ट सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। छात्र हित, संगठन विस्तार, शैक्षणिक सुधार एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

संगठनात्मक कार्यों में उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस घोषणा के बाद काशी प्रांत सहित पूर्वी उत्तर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि अनमोल सोनी के नेतृत्व में पूर्वी उत्तर क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा छात्र हित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर अभाविप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनमोल सोनी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।।





