आईजीआरएस रैंकिंग में अमेठी पुलिस का दबदबा बरकरार, लगातार 11वें महीने पूरे यूपी में रही अव्वल
जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण (IGRS) के मामले में अमेठी पुलिस ने एक बार फिर अपनी शानदार कार्यशैली का लोहा मनवाया है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवणन टी. के कुशल निर्देशन में अमेठी पुलिस ने सितंबर महीने की आईजीआरएस रैंकिंग में भी पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. यह कोई पहला मौका नहीं है; जनसमस्याओं के समाधान में तत्परता दिखाते हुए अमेठी पुलिस बीते 11 महीनों से लगातार प्रदेश भर की रैंकिंग में पहले पायदान पर अपना दबदबा कायम रखे हुए है, जो जनता के प्रति पुलिस की सर्वोच्च जवाबदेही और सक्रियता को दर्शाता है.
इटावा: परीक्षा के तनाव में छात्रा ने रची लूट की झूठी कहानी, खुद को घायल कर नहर में फेंका बैग
इटावा जिले के बसरेहर इलाके में एक स्कूली छात्रा द्वारा बाइक सवार दो अज्ञात लोगों पर चाकू से हमला कर सोने की बाली लूटने का लगाया गया आरोप पुलिस जांच में पूरी तरह से फर्जी साबित हुआ है. पुलिस की गहन पड़ताल में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि छात्रा ने प्री-बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय की तैयारी न होने के कारण भारी तनाव में आकर इस घटना की मनगढ़ंत कहानी रची थी. पुलिस के सामने सच उगलते हुए छात्रा ने खुद स्वीकार किया है कि उसने लूट का नाटक करने के लिए स्वयं को ही चोट पहुंचाई थी और अपना स्कूल बैग नहर में फेंक दिया था, जिसके बाद इस कथित लूटकांड की असलियत सबके सामने आ गई.
‘सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया, मुझे नया जीवन मिला…’ संभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज को 20 महीने बाद मिली रिहाई
संभल हिंसा मामले में आरोपी बनाए गए मुल्ला अफरोज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है, जिसके बाद उन्हें सभी केसों में जमानत दे दी गई है. करीब 20 महीने जेल में बिताने के बाद रिहा होकर अपने घर पहुंचे मुल्ला अफरोज ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनके लिए एक नए जीवन की तरह है और शीर्ष अदालत का शुक्रिया अदा करने के लिए उनके पास अल्फाज नहीं हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा रासुका (NSA) रद्द किए जाने के बाद मिली इस रिहाई पर अफरोज ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए दावा किया कि वह कभी जामा मस्जिद नहीं गए और शहर में हुए बलवों या हिंसा से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है.
कासगंज: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एसपी ओपी सिंह को मिला गृह मंत्रालय का ‘उत्कृष्ट सेवा’ पदक
कासगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओपी सिंह को पुलिस विभाग में उनकी शानदार और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा ‘उत्कृष्ट सेवा’ पदक से सम्मानित किया गया है. अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पदक पहनाकर अलंकृत किया. इस गौरवमयी अवसर पर डीआईजी ने एसपी कासगंज के अब तक के शानदार कार्यकाल और उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की तथा उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
एटा: शराब से बर्बाद हो रहे परिवारों को लेकर फूटा महिलाओं का गुस्सा, लाठी-डंडों के साथ दुकानों पर बोला धावा
एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर जहांगीराबाद में शराब की बिक्री से आक्रोशित 50 से अधिक महिलाओं ने लाठी-डंडों के साथ शराब की दुकानों पर जमकर हंगामा किया. गुस्साई महिलाओं ने देसी और कंपोजिट शराब की दुकानों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखी शराब की बोतलें व पेटियां निकालकर सड़क पर फेंक दीं. महिलाओं का रौद्र रूप देखकर दोनों दुकानों के सेल्समैन मौके से भाग खड़े हुए. प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि शराब की लत की वजह से उनके परिवारों की आर्थिक और मानसिक हालत खराब हो रही है और घर बर्बाद हो रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आक्रोशित महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया.
देवरिया: हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के बाहर अंडरग्राउंड पाइपलाइन में लगी भीषण आग, मरम्मत के दौरान हादसा
देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बैतालपुर कस्बे में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) डिपो के बाहर एक अंडरग्राउंड पेट्रोल पाइपलाइन में अचानक आग लगने से भारी अफरातफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, पिछले पांच दिनों से इस पाइपलाइन में लीकेज की समस्या थी और वहां मरम्मत का कार्य चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि मरम्मत कार्य के दौरान हुई स्पार्किंग की वजह से ही पाइपलाइन ने आग पकड़ ली. आग की भयंकर लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे. गनीमत यह रही कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा और विनाशकारी हादसा होने से टल गया.
लूट के बाद भागे बदमाश इंटरसेप्टर की वजह से तीन दिन में हुए थे गिरफ्तार
लखनऊ में 87 नए इंटरसेप्टर वाहनों के फ्लैग ऑफ के दौरान सीएम योगी ने बहराइच की एक अहम घटना का जिक्र किया. इन वाहनों की तकनीकी उपयोगिता को साबित कर दिया. दरअसल, 21 सितंबर 2026 को बहराइच में एक महिला से लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों की साफ तस्वीर सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन के कैमरे में कैद हो गई थी. इसी तस्वीर को अहम सुराग बनाते हुए बहराइच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और महज तीन दिन बाद, 24 सितंबर को दो आरोपियों को धर दबोचा. यह त्वरित गिरफ्तारी पूरी तरह से इंटरसेप्टर वाहनों में लगी आधुनिक तकनीक और कैमरों की सतर्कता के कारण ही संभव हो सकी है.
कानपुर: छुट्टी पर घर आई महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, रायबरेली में थी तैनात
कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र के गिरसी गांव में छुट्टी पर घर आई 22 वर्षीय महिला सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह रायबरेली जिले के मोहनगंज थाने में आरक्षी के पद पर तैनात थी. बुधवार दोपहर परिवार वालों ने उसे घर के अंदर फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची रेउना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गाजीपुर: अवैध असलहों की बड़ी खेप पकड़ी, 19 पिस्टल और 19 तमंचों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर में पुलिस ने अवैध असलहों की बड़ी खेप पकड़ी है. सदर कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया इलाके से पुलिस ने तीन असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 19 पिस्टल, 19 तमंचे और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध असलहे लाकर गाजीपुर में उनकी डिलीवरी करते थे. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.
सीतापुर: PNB मैनेजर और आयकर अधिकारी बनकर 27 लाख की ठगी, दंपति गिरफ्तार
सीतापुर में कम कीमत पर बैंक की नीलामी में सोने के बिस्कुट दिलाने का झांसा देकर 27 लाख रुपये की ठगी करने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने खुद को PNB बैंक मैनेजर और आयकर अधिकारी बताकर महिला समेत चार लोगों से ठगी की थी. शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 लाख रुपये नकद, 38.740 ग्राम सोने के आभूषण, पहचान पत्र और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपी महिला अन्नू नेपाल की रहने वाली है. पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित पर झांसी, उज्जैन, बिहार, ओडिशा, गाजियाबाद समेत कई राज्यों में 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
बागपत: बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों की ठगी, 8 साइबर ठग गिरफ्तार
बागपत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने और लैप्स पॉलिसी को दोबारा चालू कराने के नाम पर कई राज्यों में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो-एन कार, बाइक, 17 मोबाइल फोन, लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक बागपत की एक महिला से दो लाख रुपये की ठगी की शिकायत के बाद गैंग का खुलासा हुआ. आरोपी एक्सिस बैंक, टाटा, आईसीआईसीआई और बजाज जैसी कंपनियों के नाम पर ग्राहकों को फोन करते थे. ऑनलाइन डाटा हासिल कर लोगों को लालच देकर ठगी की जाती थी. पुलिस के अनुसार मेरठ और गाजियाबाद के पढ़े-लिखे युवा मिलकर यह गैंग चला रहे थे और NCRP पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ 53 शिकायतें मिली थीं.
रायबरेली में डंपर की टक्कर से बच्चे की मौत
रायबरेली में डंपर की टक्कर से बच्चे की मौत. मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया स्टेट हाईवे. ग्रामीणों ने किया स्टेट हाईवे जाम. स्टेट हाईवे पर गांव के पास ब्रेकर बनाए जाने की मांग पर अड़े ग्रामीण. सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी. शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मनऊ खेड़ा गांव के पास हुवा था एक्सीडेंट. इलाज के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में हुई थी मौत. शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच स्टेट हाईवे का मामला.
देवरिया में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा भटनी ओवरब्रिज
देवरिया में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया 38 करोड़ रुपए लागत भटनी ओवरब्रिज. देवरिया सेतु निगम विभाग की भ्रष्टाचार की खुली पोल. मलबा गिरते ही नीचे काम कर रहे हैं मजदूर वाल वाल बचे. सेतु निगम के अफसर मामले को दबाने में जुटे. ओवरब्रिज का मलबा गिरने से आसपास के लोगों में दहशत. ओवरब्रिज के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की आशंका. दो बार गिर चुका है भटनी ओवर ब्रिज. भटनी ओवर ब्रिज के पीलर नंबर P-5 का मामला.
झांसी में ट्रेन में सामान चुराने वाले गिरोह का खुलासा
झांसी में ट्रेन में परिवार बनकर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा. झांसी जीआरपी ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल. गुजरात के भावनगर के पालीताना क्षेत्र के रहने वाले हैं सभी आरोपी. परिवार की तरह ट्रेन में सफर कर सोते यात्रियों के मोबाइल, नकदी और जेवर करते थे पार. झांसी से आगरा, मथुरा, हाथरस, बरेली और अयोध्या रूट की ट्रेनों में करते थे वारदात. दो मुकदमे दर्ज.
इन बहादुरों को मिला सीएम का वीरता पदक
एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर केशव शांडिल्य,सब इंस्पेक्टर अजय वर्मा , एसटीएफ के इंस्पेक्टर घनश्याम यादव,मैनपुरी के सब इंस्पेक्टर अवनीश त्यागी, एसटीएफ के कांस्टेबल अमित त्रिपाठी,एसटीएफ के इंस्पेक्टर अमित,गाजियाबाद के इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट , एसटीएफ के हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह को सीएम का वीरता पदक.
हमीरपुर में पति ने पत्नी को जबरन पिलाई बीयर, विरोध पर होटल में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
हमीरपुर में पति पर पत्नी को जबरन बीयर पिलाने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. आरोप है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरे में पति ने पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के मुताबिक, पति ने उसे जबरन बीयर पिलाने की कोशिश की. इनकार करने पर उसने उसके साथ जमकर मारपीट की. आरोप है कि बाद में पति पत्नी और दोनों बच्चों को सड़क पर छोड़कर मौके से भाग गया. मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस आरोपों की जांच कर रही है.
हमीरपुर में ससुराल आए दामाद की छत से गिरकर मौत, मचा हड़कंप
हमीरपुर के बिवार थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में ससुराल आए युवक की छत से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए सीएचसी लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
सोनभद्र में नहर में डूबी 22 साल की युवती की मौत, बचाने कूदीं दो बालिकाएं गंभीर
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में नहर में डूबने से 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई. हादसे में उसे बचाने के लिए नहर में कूदीं 14 और 10 साल की दो बालिकाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. जानकारी के मुताबिक, खुशबू (22) नहर किनारे कपड़े धो रही थी. इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गई. उसे डूबता देख 14 वर्षीय राधा और 10 वर्षीय आरती भी बचाने के लिए नहर में कूद गईं. ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक खुशबू की मौत हो चुकी थी. दोनों बालिकाओं को गंभीर हालत में दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
जौहर ट्रस्ट पर ED की जांच तेज, आजम खान के करीबी कारोबारी सलीम से फिर पूछताछ
लखनऊ में जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच तेज कर दी है. एजेंसी ने रामपुर की ए एंड एस इंटरप्राइजेज के संचालक सलीम से बुधवार को दोबारा पूछताछ की. सलीम को पूर्व मंत्री आजम खान का करीबी बताया जाता है. ईडी ने सलीम से जौहर ट्रस्ट को दिए गए करोड़ों रुपये के दान और उससे जुड़े दस्तावेज मांगे. साथ ही ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी को मिले दान, ठेकों और टेंडर से जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है. एजेंसी यह जांच रही है कि कहीं दान की रकम के जरिए कथित तौर पर काले धन को सफेद करने की कोशिश तो नहीं हुई. ईडी की जांच में ठेके और टेंडर के बदले ट्रस्ट को दान दिए जाने के एंगल को भी खंगाला जा रहा है.
राम मंदिर कर्मचारियों का होगा 100% सत्यापन, रिश्तेदारों की भी मांगी गई जानकारी
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद ट्रस्ट ने कर्मचारियों की निगरानी और सत्यापन व्यवस्था सख्त कर दी है. मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों का 100 प्रतिशत सत्यापन कराया जा रहा है. इसके तहत कर्मचारियों की पारिवारिक जानकारी के साथ उनके रिश्तेदारों से जुड़ी डिटेल भी मांगी गई है. सत्यापन के बाद कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा और पुलिस की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा. नई नियमावली के तहत कर्मचारियों की नियुक्ति और उनके रिकॉर्ड को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है. चढ़ावा चोरी की जांच में कर्मचारियों की भूमिका सामने आने के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं.
आवास विकास की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का आरोप, 4 लोगों पर मुकदमा
कानपुर के नौबस्ता में आवास एवं विकास परिषद की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता की तहरीर पर नौबस्ता थाने में राजा सिंह, अब्दुल लतीफ, नफीस और यूनुस के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
परिषदीय परियोजना कार्यालयों के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मानदेय में 25% बढ़ोतरी
लखनऊ: परिषदीय परियोजना कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में 25 फीसदी बढ़ोतरी की गई है. राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है. नई दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होंगी. आदेश के मुताबिक आशुलिपिक और लेखाकार का मानदेय 18,560 रुपये से बढ़कर 23,200 रुपये हो गया है. सहायक लेखाकार को अब 11,600 की जगह 14,500 रुपये मिलेंगे. वहीं, टंकक/लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर का मानदेय 11,020 से बढ़कर 13,775 रुपये कर दिया गया है. यह 25 फीसदी बढ़ोतरी एक बार वित्तीय स्वीकृति के तहत मंजूर की गई है. इससे परिषदीय परियोजना कार्यालयों में काम करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा.
गाजियाबाद में फैक्ट्री में भीषण आग, 7 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
गाजियाबाद: बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
बुलंदशहर में तेज रफ्तार ट्रोला ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक की मौत
बुलंदशहर: सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में एनएच-34 पर गोपालपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रोला ने पाइप से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार पांच लोग सड़क पर गिर गए. छत्तीसगढ़ निवासी रमन की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मुकेश और अमृत समेत तीन लोग घायल हुए हैं. मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अमरोहा में 3 सेकेंड में जड़ दिए 6 थप्पड़, युवक की पिटाई का VIDEO वायरल
अमरोहा: धनौरा थाना क्षेत्र में दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते एक युवक ने दूसरे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. बताया जा रहा है कि करीब 3 सेकेंड में युवक को 6 थप्पड़ जड़ दिए गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बांदा में दर्दनाक हादसा, पानी के गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
बांदा: नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया. घर के पास पानी के गड्ढे में डूबने से 4 और 6 साल के दो सगे भाइयों की मौत हो गई. दोनों बच्चे कल से लापता थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. तलाश के दौरान दोनों बच्चों के शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
कानपुर में हुक्का बार के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, 265 रेस्टोरेंट-कैफे में छापेमारी; 25 गिरफ्तार
कानपुर: हाई कोर्ट के आदेश के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने रेस्टोरेंट, कैफे और सार्वजनिक स्थानों पर संचालित हुक्का बार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. ऑपरेशन @168 के तहत पुलिस की 40 टीमों ने शहर के 265 रेस्टोरेंट और कैफे में छापेमारी की. यह कार्रवाई कोहना, स्वरूप नगर, हनुमंत विहार, चकेरी और पनकी थाना क्षेत्रों में रात से सुबह तक चली. पुलिस के मुताबिक अभियान के दौरान 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने हुक्का बार और सार्वजनिक स्थानों पर हुक्का संचालन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है.


