Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में दोनों लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान कोमल की मांग में सिंदूर देख लोगों ने उन पर खूब ताने कसे थे. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर लोग कमेंट करने लगे थे. अब इसी बीच एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह सिंदूर की अहमियत भी जानती हैं.
दिव्या ने पोस्ट शेयर कर निकाली भड़ास
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के इन दिनों हर तरफ चर्चे हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें करने लगे हैं. जब से दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया है, लोग गोविंदा को ट्रोल भी कर रहे हैं. अब इस पर जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
दिव्या खोसला ने गुरुवार यानी 1 अक्टूबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने गोविंदा और कोमल रानी के लालबागचा राजा पहुंचने पर सवाल उठाए है. उनका कहना है कि हर इंसान को अपनी पर्सनल लाइफ अपने तरीके से जीने का पूरा अधिकार है. लेकिन सोसाइटी में रहते हुए हमारी कुछ मर्यादाओं का भी हमें ध्यान रखना पड़ता है.
पोस्ट शेयर कर भड़की दिव्या खोसला
हाल ही में शेयर की गई दिव्या की पोस्ट काफी वायरल हो रही है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हम अपनी निजी जिंदगी में जो भी करते हैं, वह पूरी तरह हमारी पसंद है. लेकिन समाज को सही दिशा में रखने के लिए यह जरूरी है कि हम समाज की मर्यादाओं का ध्यान रखें.उन्होंने आगे लिखा कि एक लड़की किसी के साथ धार्मिक स्थल पर जाती है और इस तरह झुककर दर्शन करती है कि उसकी मांग में सिंदूर नजर आता है, तो साथ खड़े शख्स के साथ उसको लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते है. आखिर ये सब क्या है और किसे बेवकूफ बनाने के लिए ये सब किया जा रहा है.
वायरल हो रही पोस्ट
धर्म का इस्तेमाल करना बंद कीजिए
दिव्या ने अपनी बात रखते हुए ये भी कहा है कि अगर कोई अपने निजी रिश्तों के बारे में खुलकर बातें करने लगे, तो क्या यह सब मजाक है? उन्होंने धर्म को निजी एजेंडे के लिए इस्तेमाल न करने की अपील भी की. दिव्या खोसला ने अपनी पोस्ट में सिंदूर को हिंदू धर्म में शादीशुदा महिला की पहचान से जुड़ा एक अहम प्रतीक बताया. उन्होंने लिखा, ‘कम से कम अपने एजेंडे के लिए हमारे धर्म का इस्तेमाल करना बंद कीजिए. क्या आप सिंदूर की अहमियत भी समझते हैं? यह एक शादीशुदा हिंदू महिला का सबसे शक्तिशाली प्रतीक है.
बता दें कि इस पूरे मामले पर दिव्या से पहले भी कई सेलेब्स सवाल उठा चुके है.दरअसल, हाल ही में गोविंदा और कोमल रानी साथ में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान लोगों ने गौर किया कि जब कोमल वहां पहुंचीं, तब उनकी मांग में सिंदूर नजर नहीं आ रहा था. हालांकि, दर्शन करने के बाद उनके माथे और मांग के आसपास सिंदूर जैसा निशान दिखाई दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर अटकलें लगने लगीं.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें



