संवाददाता@अनिल अग्रहरी….

चोपन थाना पुलिस ने चोरी के जनरेटर के 13 पार्ट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गुरुवार की भोर करीब 1:43 बजे चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला-ओबरा संपर्क मार्ग के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विमलेश साहनी पुत्र राजकुमार साहनी निवासी चोपन, रामप्रित साहनी पुत्र पारस साहनी निवासी बाड़ी डाला और उदयनारायण साहनी पुत्र ठाकुर प्रसाद साहनी निवासी चोपन के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 24 से 26 वर्ष के बीच बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चोपन थाने में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 की धाराओं 331(3), 305A, 317(2), 324(4) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 380/2026 की धाराओं 303(2), 317(2), 324(4) बीएनएस से संबंधित थे।
बरामदगी में जनरेटर के एंटीनेटर के कुल 13 पार्ट और दो हजार रुपये नकद शामिल हैं।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल शिवसरण बिंद, कांस्टेबल राजनारायण, कांस्टेबल गोविंद कुमार, कांस्टेबल अमर कुमार, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश और कांस्टेबल श्रीकांत की टीम ने की।
