मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

विंध्याचल मंडल के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर बालिका कबड्डी टीम के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया।

इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन विंध्याचल मंडल मीरजापुर की टीम के लिए किया गया, जबकि एक खिलाड़ी को सुरक्षित सूची में रखा गया है।

चयनित खिलाड़ियों में वैष्णवी, रूशाली पटेल, ज्ञानवी सिंह, वंशिका गुप्ता, प्रियांशी पाण्डेय, प्रियंका, पिंगला, चंचला, देव लक्ष्मी और शिवांगी मौर्या शामिल हैं। वहीं अमीषा को सुरक्षित खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है। ये खिलाड़ी मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस अवसर पर संजय सिंह, सुनील यादव, सुभाष कुमार, सत्यम सिंह, जगदीश सहित क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।