ब्यूरो@जे0 के0…..
35 समितियों को 427.600 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक आवंटित

Sonbhadra। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया है कि रबी अभियान 2026-27 के अंतर्गत जनपद में यूरिया उर्वरक की बढ़ती मांग को देखते हुए दिनांक 17 नवम्बर 2026 को जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के उपरान्त

अपर्याप्त उर्वरक भंडार वाली जनपद की 49 सहकारी समितियों के लिए कुल 787.500 मीट्रिक टन यूरिया तथा 35 सहकारी समितियों के लिए कुल 427.600 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक के आवंटन का अनुमोदन जिलाधिकारी महोदय, सोनभद्र द्वारा प्रदान किया गया है।

उक्त आवंटन के सापेक्ष पीसीएफ द्वारा संबंधित सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की है।

वे अपने नजदीकी सहकारी समिति अथवा उर्वरक बिक्री केंद्र से संपर्क कर आवश्यक उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करें तथा शासन द्वारा निर्धारित फसलवार संस्तुत मात्रा के अनुसार प्रति हेक्टेयर 07 बैग यूरिया एवं 05 बैग डीएपी ही उचित मूल्य पर प्राप्त करें।

यदि किसी भी स्थान पर उर्वरकों की कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री अथवा कृत्रिम अभाव उत्पन्न किए जाने की जानकारी प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9198788248

एवं 9451637073, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 9452165778 अथवा अपर जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 8881173660 पर दें, ताकि संबंधित के विरुद्ध त्वरित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।